Samachar Nama
×

अगर आप भी सोच रहे हैं निफ्टी में 22110 के ऊपर शॉर्टिंग का तो करें यह काम,बनेगा तगड़ा मुनाफा 

अगर आप भी सोच रहे हैं निफ्टी में 22110 के ऊपर शॉर्टिंग का तो करें यह काम,बनेगा तगड़ा मुनाफा 

 बिज़नस न्यूज़ डेस्क,मंगलवार को आईटी और एफएमसीजी शेयरों में आई बिकवाली के बीच बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में, सेंसेक्स 195.16 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 73,677.13 पर बंद हुआ। निफ्टी 49.30 अंक या 0.22 प्रतिशत नीचे 22,356.30 पर बंद हुआ। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में पहला रेजिस्टेंस- 22388-22423 के जोन में नजर आ रहा है। जबकि बड़ा पहला रजिस्टेंस-22488-22530/22544 के जोन में दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इंडेक्स में पहला बेस-22261-22210 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा पहला बेस-22149-22106/22049 के जोन में नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि कल पहले बेस से पुलबैक मिला लेकिन 22400 बड़ा सप्लाई जोन दिख रहा है। निफ्टी IT टूटा और 50 DEMA पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक ने अच्छी क्लोजिंग दी है। आज ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं दिख रहे हैं। जबकि 22200-22000 पर ऑप्शन बेस नजर आ रहा है। वहीं 22400-22500 पर भारी कॉल राइटिंग नजर आ रही है जहां जबर्दस्त रेजिस्टेंस दिख रहा है।वीरेंद्र ने ट्रेडिंग सलाह देते हुए कहा कि निफ्टी में 22110 के ऊपर शॉर्टिंग का नहीं सोचें, लेकिन खुलते ही खरीदना भी नहीं है। अगर पहले बेस पर टिके तो निफ्टी में खरीदारी करें। पहले बेस पर उतार-चढ़ाव रहा तो छोड दें। इसके बाद 20 DEMA का रास्ता खुल जाएगा। पहले या दूसरे बेस से पुलबैक मिला तो 22448-22488 पर निकलें। नई तेजी निफ्टी के 22488/22513 के ऊपर टिकने या निकलने पर ही मिलेगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-47790-47907 पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा पहला रेजिस्टेंस-48020-48137/48205 के स्तर पर दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस-47410-47266 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें बड़ा पहला बेस-47108-46982 पर दिख रहा है।उन्होंने आगे कहा कि कल पहले बेस ने अच्छा काम किया। इंडेक्स में स्विंग ट्रेड मिला और 47580 का लेवल भी पार हुआ। इंडेक्स में 47500-47000 जोन में भारी पुट राइटिंग दिख रही है। HDFC बैंक 20 DEMA के ऊपर टिक रहा है। इंडेक्स में 48000 जोन में भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। 

Share this story

Tags