Samachar Nama
×

 गूगल ने की कई कर्मचारियों की छंटनी, क्या इससे भारत में कामकाज पर पड़ेगा असर 

 गूगल ने की कई कर्मचारियों की छंटनी, क्या इससे भारत में कामकाज पर पड़ेगा असर 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, बड़ी कंपनियों में चल रही छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल अब तक कई नामी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसी क्रम में एक बार फिर से टेक दिग्गज गूगल ने कर्मचारियों की छंटनी की है।

गूगल की इन टीमों पर असर

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में गूगल के प्रवक्ता के हवाले से ताजा छंटनी की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने परिचालन लागत कम करने के अपने प्रयासों के तहत फिर से कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी का असर गूगल की रियल एस्टेट टीम और वित्त विभाग की टीम पर पड़ा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

कितने कर्मचारी प्रभावित हुए?

कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि इस बार छंटनी सीमित स्तर पर हुई है। इसका असर पूरी कंपनी पर नहीं पड़ने वाला है। जिन कर्मचारियों की छंटनी की गई है, उन्हें गूगल में ही दूसरे पदों के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। हालांकि, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि छंटनी में कितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि छंटनी से कौन-कौन सी टीमें प्रभावित हुई हैं।

संचालन में बदलाव

दरअसल, Google अपने परिचालन लागतों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए संचालन में बड़े बदलाव कर रहा है। हाल ही में की गई छंटनी बदलाव के उन व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। Google जिन भूमिकाओं में छंटनी की गई है, उनमें से कुछ को अपने दूसरे हब में स्थानांतरित करने जा रहा है। जिन केंद्रों पर यह बदलाव होने जा रहा है, उनमें भारत समेत शिकागो, अटलांटा और डबलिन के हब शामिल हैं।

इस साल की दूसरी छंटनी
यह 2024 में ही Google की दूसरी छंटनी है। यानी, टेक दिग्गज ने 4 महीने से भी कम समय में दूसरी बार अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इससे पहले जनवरी में यानी 2024 की शुरुआत में Google ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस छंटनी का शिकार इंजीनियरिंग, हार्डवेयर और सहायक टीमों के कर्मचारी हुए थे। जनवरी में हुई छंटनी के बाद कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने संकेत दिया था कि और भी कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है।

Share this story

Tags