Samachar Nama
×

ग्लोबल मार्किट से मिले अच्छे संकेत, एशिया के बाज़ारों में दिखी मजबूती,जाने क्या रह सकता हैं भारतीय शेयर मार्किट के हाल 

ग्लोबल मार्किट से मिले अच्छे संकेत, एशिया के बाज़ारों में दिखी मजबूती,जाने क्या रह सकता हैं भारतीय शेयर मार्किट के हाल 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, आज वैश्विक बाजार से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी में भी 160 अंकों की तेजी देखी जा रही है। वहीं, यूएस फ्यूचर्स में 0.25% से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, शुक्रवार को यूएस बाजार मिले-जुले बंद हुए। लगातार छठे दिन टेक शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। NASDAQ और S&P500 इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ब्याज दरों का बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। यूएस फेड ने कहा है कि ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद नहीं है। फेसबुक, एपल, अमेजन और गूगल में गिरावट आई। चिप शेयरों में भी सुस्ती रही। बैंक इंडेक्स में 2.6 फीसदी की तेजी आई।

साप्ताहिक आधार पर नैस्डैक 5.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, S&P500 इंडेक्स 3.05 फीसदी और रसेल 2K 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि डाउ जोंस 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। एनवीडिया और नेटफ्लिक्स ने इंडेक्स को नीचे खींचा है।

दूसरी तिमाही के लिए रेवेन्यू गाइडेंस खराब होने की वजह से नेटफ्लिक्स में 9 फीसदी की गिरावट आई है। एनवीडिया का मार्केट कैप सबसे ज्यादा गिरा है। एनवीडिया में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते एनवीडिया का मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटा है। क्रूड और गोल्ड की कीमतों में मंदी देखने को मिली है।

एशियाई बाजारों में तेजी

आज एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 160.50 अंकों की बढ़त के साथ 22,272.00 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 273.75 अंकों यानी करीब 0.74 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 37,342.10 के आसपास नजर आ रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 53.32 अंकों यानी 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 106.00 अंकों यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 19,607.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 366.91 अंक यानी 2.26 फीसदी की बढ़त के साथ 16,590.92 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी 0.95 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 3.77 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 3,066.36 पर कारोबार कर रहा है।

Share this story

Tags