Samachar Nama
×

मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस ऐप से देख पाएंगे लाइव लोकेशन

;

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव करता रहता है। इसके तहत पश्चिम रेलवे ने एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए अब लोकल ट्रेनों को ट्रैक किया जा सकता है। इस एप का नाम यात्री एप है। पश्चिम रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुंबई के उपनगरीय इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को यह ऐप ट्रेन की लाइव लोकेशन बताएगा. इस ऐप की मदद से रोजाना सफर करने वाले लोगों को ट्रेन को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। इससे वे अपना समय भी बचा सकते हैं।

दैनिक यात्रियों को काफी फायदा होगा
इस 'यात्री एप' से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस ऐप की मदद से वे ट्रेन की लोकेशन जान सकते हैं और उसी के मुताबिक अपना प्लान बना सकते हैं। इस एप के साथ जोनल रेलवे ने अपने सभी ईएमयू रेक में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाए हैं। इससे ऐप को लोकल ट्रेनों की रियल टाइमिंग और लोकेशन मिल जाएगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी।

इस ऐप से यात्रियों को ट्रेन की लाइव लोकेशन के साथ-साथ रेलवे द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं और ट्रेन के लेटेस्ट टाइम टेबल की वास्तविक जानकारी मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप मुंबई मेट्रो, बसों की जानकारी भी देगा। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह ऐप काफी फायदेमंद साबित होगा। जिन लोगों को स्टेशनों के आस-पास के पर्यटन स्थलों और घूमने की जगहों के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें इस ऐप से सारी जानकारी मिल जाएगी।

विकलांग भी आसानी से उपयोग कर सकते हैं
दिव्यांग भी 'यात्री एप' का इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉयस कमांड के जरिए फोन इस्तेमाल करने वाले दिव्यांग यात्री आसानी से इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे गूगल असिस्टेंट के जरिए आसानी से अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन जान सकते हैं। दिव्यांग यात्री को ओके गूगल, टॉक टू यात्री रेलवे बोलकर ही ट्रेन नंबर बोलना होगा।

Share this story

Tags