Gold-Silver Rate Update: सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी कमजोर, खरीदने से पहले जाने क्या है आज के ताजा भाव
सोने की कीमत में और तेज़ी आई है। 25 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹161,940 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में यह कीमत ₹161,790 प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹400 बढ़कर ₹1,63,200 प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इंटरनेशनल कीमतों में गिरावट के बावजूद, लोकल ज्वैलर्स और स्टॉकिस्टों की बढ़ी खरीदारी से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेज़ी आई। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की हाजिर कीमत $5,157.16 प्रति औंस है। एनालिस्ट्स का कहना है कि रुपये के कमजोर होने से दूसरी करेंसी रखने वालों के लिए सोना महंगा हो गया है।
देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के रेट
दिल्ली में सोने का भाव: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹161,940 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹148,460 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: अभी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹148,310 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹161,790 प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में भाव: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹161,790 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹148,310 प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का भाव
सोने के उलट, एक और कीमती धातु चांदी के भाव में 25 फरवरी की सुबह गिरावट आई। भाव ₹284,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव ₹272,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का स्पॉट भाव $88.19 प्रति औंस है। जनवरी में चांदी का भाव ₹4 लाख के पार चला गया था।

