Samachar Nama
×

Gold-Silver Rate Today: सोना ₹2,596 और चांदी ₹4,000 टूटी, जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव
 

Gold-Silver Rate Today: सोना ₹2,596 और चांदी ₹4,000 टूटी, जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव


नई दिल्ली: शनिवार और रविवार की बंदी के बाद आज घरेलू सर्राफा और कमोडिटी बाजार में कारोबार शुरू हो रहा है। इससे पहले MCX पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 1.63 फीसदी टूटकर ₹1,56,400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले सोना करीब ₹2,596 सस्ता हुआ है। इससे पहले सोना ₹1,58,996 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी की कीमत में भी करीब 1.66 फीसदी की गिरावट आई। चांदी ₹2,36,651 प्रति किलोग्राम पर आ गई, यानी इसमें करीब ₹4,000 की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹2,40,651 प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अलग-अलग रिपोर्ट में सोने के भाव में अंतर

बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,56,850 प्रति 10 ग्राम है। वहीं Goodreturns के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,58,390 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,55,000 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव करीब ₹2,45,500 प्रति किलो बताया गया है। अलग-अलग स्रोतों और शहरों में स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य लागत के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है।

शहर के हिसाब से 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव
शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
दिल्ली    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
मुंबई    ₹1,58,240    ₹1,45,050    ₹1,18,680
कोलकाता    ₹1,58,240    ₹1,45,050    ₹1,18,680
चेन्नई    ₹1,58,240    ₹1,45,050    ₹1,22,750
पटना    ₹1,58,290    ₹1,45,100    ₹1,18,730
लखनऊ    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
मेरठ    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
कानपुर    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
अयोध्या    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
गाजियाबाद    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
नोएडा    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
गुरुग्राम    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
चंडीगढ़    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
जयपुर    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
लुधियाना    ₹1,58,390    ₹1,45,200    ₹1,18,830
गुवाहाटी    ₹1,58,240    ₹1,45,050    ₹1,18,680
इंदौर    ₹1,58,290    ₹1,45,100    ₹1,18,730
अहमदाबाद    ₹1,58,290    ₹1,45,100    ₹1,18,730
आज आपके शहर में चांदी कितने रुपये किलो?

शहरों के हिसाब से चांदी के भाव में ज्यादा अंतर नहीं है। ज्यादातर शहरों में एक किलो चांदी का रेट ₹2,55,000 है। चेन्नई और भुवनेश्वर में यह करीब ₹2,60,000 प्रति किलो है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, लुधियाना, गुवाहाटी, इंदौर, सूरत, नागपुर, नासिक, बैंगलोर और वडोदरा में चांदी का भाव करीब ₹2,55,000 प्रति किलो है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव

ग्लोबल मार्केट में भी कीमती धातुओं में फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,506.40 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी करीब 66.44 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में चांदी ने 68 से 70 डॉलर प्रति औंस के आसपास काफी अस्थिरता दिखाई है। दूसरी ओर, अमेरिका के कर्ज में लगातार बढ़ोतरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की नजर सोने पर बनी हुई है।

निवेशकों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर

घरेलू बाजार में सोने और चांदी में आई हालिया गिरावट के बाद अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि नए कारोबारी सप्ताह में कीमतें किस दिशा में जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर, ब्याज दरों, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

नोट: ऊपर दिए गए भाव विभिन्न स्रोतों से प्राप्त संकेतात्मक दरें हैं। वास्तविक खरीदारी के समय GST, मेकिंग चार्ज, स्थानीय टैक्स और ज्वेलर के मार्जिन के कारण कीमत अलग हो सकती है।
 

Share this story

Tags