Samachar Nama
×

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट तो चांदी ने दिखाई तेजी, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट तो चांदी ने दिखाई तेजी, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव

बिजनेस न्यूज डेस्क !! सोना चांदी का भाव में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54,950 रुपये है। पिछले दिन कीमत 54,150 थी। यानी कीमतें घटी हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 59,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 60,150 रुपए थी। आज कीमत कम हो गई है।

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना 54,950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन कीमत 54,150 थी। सोने के भाव आज कम हुए हैं। राजधानी में आज 24 कैरेट सोना 59,930 प्रति 10 ग्राम था जो कल 60,150 रुपये था। यानी आज इसमें कमी आई है।

लखनऊ में चांदी की कीमत प्रति किलो
बात करें चांदी के रेट की तो लखनऊ में आज चांदी के रेट में बदलाव हुआ है.आज एक किलो चांदी का रेट 73,300 रुपये है. वहीं, कल यह भाव 72,600 रुपए प्रति किलो था। यानी चांदी की कीमत में तेजी आई है।

गाजियाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव
गाजियाबाद में आज 22 कैरेट सोना 54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है.24 कैरेट सोने का रेट 59,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जानकारी के लिए, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

सोने की शुद्धता कैसे जानें

सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए आईएसओ (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बेचा जाता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। एक कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है, और कैरेट जितना अधिक होता है, सोना उतना ही शुद्ध होता है।

जानिए 22 और 24 कैरेट के बीच का अंतर?
24 कैरेट का सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट का सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोना 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना चमकीला होता है, इसे आभूषण नहीं बनाया जा सकता। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों की खुदरा दरें जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपको जल्द ही एसएमएस के माध्यम से दरें मिल जाएंगी। इसके अलावा लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।

Share this story