Samachar Nama
×

Gold Silver Price Today: गिर गए सोने के दाम चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले चेक करे आज के ताजा भाव 

Gold Silver Price Today: गिर गए सोने के दाम चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले चेक करे आज के ताजा भाव 

महंगाई की मार ने हर किसी का जीना मुहाल कर दिया है. लेकिन इस गमगीन माहौल में अगर कोई शादी या तीज त्योहार हो तो गहने तो खरीदने ही पड़ते हैं. अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो पहले उसके रेट देख लें। 3 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

कल यानी 2 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम था. आज इसकी कीमत 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी सिर्फ 10 रुपये का अंतर है. वहीं, 22 और 18 कैरेट के रेट में सिर्फ 10 और 50 रुपये का अंतर है। यहां से आप आज के सोने-चांदी के दाम जान सकते हैं।

आज सोने की कीमत क्या है?

24 कैरेट सोना- 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना- 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना- 1,08,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
आपको बता दें कि ये सभी दरें शुल्क और जीएसटी के बाद बढ़ती हैं।

आज चांदी की कीमत क्या है?
वैसे, चांदी पिछले कुछ समय से स्थिर बनी हुई है। कल 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये थी, जबकि आज इसकी कीमत 2,34,900 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है. यानी चांदी में भी महज 1000 रुपये का अंतर देखने को मिला है. इसका सीधा मतलब यह है कि उपभोक्ताओं को कोई खास राहत नहीं मिलती.

सोना-चांदी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप सोना खरीद रहे हैं तो हमेशा हॉलमार्क जांच लें और 6 अंकों का एचयूआईडी कोड देखने के बाद ही बिलिंग करें। चांदी के लिए भी बीआईएस हॉलमार्क है और 925 स्टर्लिंग चांदी को सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा सोने और चांदी की शुद्धता भी जांची जा सकती है।

Share this story

Tags