Gold Price Today: शनिवार को फिर महंगा हुआ सोना तो चांदी हुई सस्ती, खरीदने स पहले यहां चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार यानी 11 जनवरी 2025 को 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये को पार कर गई। 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 79,600 रुपये है। नये साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। अब देखना यह है कि सोना कब नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में आज के सोने की कीमतें देखें।
11 जनवरी 2025 को चांदी महंगी हो जाएगी।
देश में एक किलो चांदी की कीमत 93,500 रुपये है। इसमें 1,000 रुपये की वृद्धि हुई।
सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?
शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण भी सोना महंगा हुआ है। आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीद रहे हैं।
क्या भविष्य में सोना और अधिक महंगा हो जाएगा?
रुपये की कमजोरी से भी सोने की कीमत बढ़ रही है। आने वाले दिनों में बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट जैसे अमेरिकी आर्थिक आंकड़े भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। वर्तमान में सोने में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
देश में सोने की कीमत कैसे निर्धारित होती है?
सोने की कीमतें घरेलू मांग, अमेरिकी आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों और अंतर्राष्ट्रीय बाजार से प्रभावित होती हैं। ऐसे में आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है।