सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, वीडियो में जाने 24 कैरेट गोल्ड ₹1.48 लाख पर आया; चांदी भी ₹9 हजार सस्ती
सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 28 सितंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4,065 रुपये गिरकर 1,48,048 रुपये पर आ गया। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 9,158 रुपये घटकर 2,23,192 रुपये रह गई।सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव के बीच आई है। सोमवार को घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
सितंबर में इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी
सितंबर महीने में अब तक सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट आ चुकी है। 31 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर करीब 1.48 लाख रुपये रह गया है। यानी सितंबर में सोना करीब 8 हजार रुपये सस्ता हुआ है।इसी तरह 31 अगस्त को एक किलो चांदी की कीमत करीब 2.37 लाख रुपये थी। अब यह घटकर 2.23 लाख रुपये के आसपास आ गई है। इस तरह चांदी के भाव में करीब 14 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
सोने की कीमत में गिरावट की वजह क्या है?
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों पर इस समय कई वैश्विक कारकों का असर है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं।बॉन्ड यील्ड बढ़ने पर निवेशकों के लिए ब्याज देने वाली संपत्तियों का आकर्षण बढ़ सकता है, जबकि सोने से नियमित ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में सोने की मांग और कीमत पर दबाव देखने को मिल सकता है।
आगे भी जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर फैसले, महंगाई और भू-राजनीतिक घटनाक्रम आगे भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।IBJA के रेट सामान्यतः GST और मेकिंग चार्ज के बिना होते हैं। इसलिए अगर ग्राहक ज्वेलरी खरीदता है तो उसे अंतिम बिल में इन अतिरिक्त शुल्कों का भुगतान करना पड़ता है।

