Samachar Nama
×

देश में मुँह के बल गिरे सोने और चांदी के भाव, जाने अपने शहर में आज का सोने-चांदी का भाव

देश में मुँह के बल गिरे सोने और चांदी के भाव, जाने अपने शहर में आज का सोने-चांदी का भाव

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गिरावट आई है। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 400 रुपये तक की गिरावट आई है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,020 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 66,440 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 77,000 रुपये पर है।18 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,530 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,440 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,380 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 65,870 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,430 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 65,920 रुपये है।

आज 18 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत

शहर    22 कैरेट गोल्ड का रेट    24 कैरेट गोल्ड का रेट
चेन्नई    60,900    66,440
कोलकाता    60,380    65,870
गुरुग्राम    60,530    66,020
लखनऊ    60,380    66,020
बंगुलरु    60,380    65,870
जयपुर    60,530    66,020
पटना    60,430    65,920
भुवनेश्वर    60,380    65,870
हैदराबाद    60,380    65,870
 सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Share this story

Tags