मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI का एक्शन, वीडियो में देंखे नेस्ले को नोटिस जारी
खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए Nestlé India को नोटिस जारी किया है।
मैगी के बैच को बाजार से हटाने के निर्देश
शिकायतों में दावा किया गया था कि मैगी के कुछ पैकेट्स में कीड़े पाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए FSSAI ने संबंधित बैच की जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही उस बैच को तुरंत बाजार से हटाने के निर्देश भी जारी किए हैं।कंपनी से इस पूरे मामले में “एक्शन टेकन रिपोर्ट” (ATR) जल्द से जल्द सौंपने को कहा गया है।
KFC और अन्य ब्रांड भी जांच के घेरे में
सिर्फ नेस्ले ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को लेकर फास्ट-फूड चेन KFC को भी नोटिस भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता मानकों को लेकर मिली शिकायतों की जांच की जा रही है।
फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट से भी जवाब तलब
इसी बीच, खजूर के एक प्रोडक्ट में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart India और हेल्दी स्नैक ब्रांड Open Secret से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
आगे की कार्रवाई पर नजर
FSSAI ने साफ किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कंपनियों से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

