Samachar Nama
×

Global Marke से मिलेजुले संकेतों के चलते GIFT NIFTY की रहेगी यह चाल ,जाने आज कहां और कैसे बनेगा मुनाफा

Global Marke से मिलेजुले संकेतों के चलते GIFT NIFTY की रहेगी यह चाल ,जाने आज कहां और कैसे बनेगा मुनाफा

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, गुरूवार को बाजार में तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 73,097 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 149 अंक चढ़कर 22,147 पर बंद हुआ। आज निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22178-22229 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22291/22305-22341 के लेवल पर नजर आ रहा है। वहीं इंडेक्स में पहला बेस 22060-22010 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21931-21888/21850 के जोन में नजर आ रहा है। वीरेंद्र ने कहा कि कल पहले बेस से रिकवरी नजर आई। इंडेक्स 20 DEMA तक पहुंचा, लेकिन बंद नीचे हुआ।

उन्होंने कहा कि संस्थागत आंकड़े मजबूत नहीं दिख रहे हैं। ज्यादातर शॉर्ट कवरिंग नजर आ रही है। इंडेक्स में 22100-22000 जोन पर पुट राइटर्स हावी दिखाई दे रहे हैं। जबकि 22200 पर थोड़ी और 22300 पर ज्यादा कॉल राइटिंग नजर आ रही है। निफ्टी में ऊपर की ओर 22178 और 22229 पर टेक्निकल रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में अगर 22178 पार हुआ तो 22229 और 22291 के स्तर संभव हैं। अभी डेटा के हिसाब से 22291-22010 की ट्रेडिंग रेंज नजर आ रही है। इंडेक्स के 21966 के नीचे फिसलने पर दिक्कत बढ़ेगी। 21966 के नीचे जाने पर 50 DEMA 21850 पर रहने की आशंका बढ़ जाएगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47020-47244 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47381-47510/677 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 46602-46490 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस

46310-46190 के लेवल पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी हमारी रेंज में ही रहा है। इसने 50 DEMA छुआ, लेकिन अब भी कमजोर दिख रहा है। इंडेक्स में 46500 पर पुट राइटर दिख रहे हैं। इसमें 46602-490 पर 50 DEMA नजर आ रहा है। इंडेक्स में 47000-47200 और फिर 47500 पर कॉल राइटर्स हावी हैं।

इसमें पहले बेस पर खरीदारी की कोशिश कर सकते हैं। जबकि 47000-47200 पर मुनाफा बुक कर सकते हैं।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि 47244 के ऊपर टिकने के बाद ही अगली तेजी नजर आयेगी। बैंकिंग इंडेक्स 47244 के ऊपर टिके तो शॉर्ट कवरिंग में 47381-47510 के लक्ष्य संभव हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ स्थिरता के बाद ट्रेड करें। इंडेक्स के 46490 के नीचे फिसलने पर ही गिरावट बढ़ेगी। ऐसे में ये 46490 के नीचे 46190 तक फिसल सकता है।

Share this story

Tags