Samachar Nama
×

गिरते क्रूड के बावजूद बाजार में जोश गायब, निवेशक नोट कर लें आज के 20 दमदार स्टॉक्स

गिरते क्रूड के बावजूद बाजार में जोश गायब, निवेशक नोट कर लें आज के 20 दमदार स्टॉक्स

आज निफ्टी की साप्ताहिक क्लोजिंग का दिन है और हर तरफ से अच्छी खबरें आने के बावजूद, मार्केट में गिरावट का रुझान दिख रहा है। GIFT निफ्टी सिर्फ 20 अंक ऊपर है, जिससे संकेत मिलता है कि मार्केट हरे निशान में खुल सकता है। कल निफ्टी 90 अंक बढ़कर 24,102 पर बंद हुआ था। एनालिस्ट पूजा त्रिपाठी और नेहा आनंद ने 10-10 स्टॉक चुने हैं; ये मंगलवार के सेशन में ट्रेडर्स के लिए मुनाफ़ा कमाने के मौके दे सकते हैं। आइए टारगेट और स्टॉप-लॉस समेत पूरी जानकारी देखते हैं।

पूजा त्रिपाठी के चुने हुए स्टॉक

सेगमेंट शेयर एक्शन टारगेट स्टॉपलॉस / अवधि
Cash Lemon Tree BUY ₹125 ₹116
Future Hindustan Zinc BUY ₹586 ₹569
Option HPCL BUY ₹18 ₹3
Techno Manappuram Finance BUY ₹335 ₹323
Funda Lupin BUY ₹2500 6 Months
Invest Asian Paints BUY ₹3000 12 Months
News Blue Star BUY ₹1700 ₹1650
My Choice Vishal Mega Mart BUY ₹125 ₹116
My Choice Meesho BUY ₹175 ₹169
My Choice SBI BUY ₹1065 ₹1030


नेहा आनंद के चुने हुए स्टॉक

सेगमेंट शेयर का नाम एक्शन टारगेट प्राइस स्टॉपलॉस
Cash Syrma SGS BUY ₹1370 ₹1315
Futures JSW Steel BUY ₹1296 ₹1272
Options Bajaj Finance BUY ₹15.50 ₹8.50
Techno Muthoot Finance BUY ₹3243 ₹3168
Funda Transrail Lighting BUY ₹527.50 ₹513
Investment Pick Pace Digitek BUY ₹250 ₹145
News BEL BUY ₹437.50 ₹428
My Choice Cipla BUY ₹1435 ₹1395
My Choice BPCL BUY ₹314.50 ₹304.50
My Choice Indian Bank BUY ₹868 ₹858

मार्केट के मुख्य कारक
US ने ईरानी तेल पर 60 दिनों के लिए प्रतिबंध हटाए
कच्चा तेल $78 से नीचे ट्रेड कर रहा है
एशियाई बाजारों में कमजोरी
जापान का निक्केई 1% से ज्यादा गिरा
कोरिया का कोस्पी 4% से ज्यादा गिरा
FIIs ने कल कैश मार्केट में ₹636 करोड़ के शेयर बेचे
DIIs ने कल कैश मार्केट में ₹1,035 करोड़ के शेयर खरीदे

आज के सकारात्मक कारक
ईरान डील पर US का सकारात्मक बयान
डाऊ में जोरदार बढ़त
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
FIIs की भारी बिकवाली रुकी
मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में मजबूती से सेंटीमेंट बेहतर हुआ
मानसून के आगे बढ़ने से राहत

होर्मुज पर ईरानी स्पीकर का बयान
होर्मुज में स्थिति अब युद्ध-पूर्व जैसी नहीं रहेगी
ईरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों के अनुसार होर्मुज का संचालन करेगा
होर्मुज में विवादों को रोकने के लिए बातचीत का तंत्र स्थापित करने पर सहमति

निफ्टी के लिए सपोर्ट लेवल कहां है? 
HDFC सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा कि व्यापक मार्केट सेटअप अच्छा दिख रहा है। पिछले सात सेशन में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लगातार बढ़त देखी गई है। सोमवार के सेशन में निफ्टी अपने पिछले स्विंग हाई 24,190 को पार नहीं कर पाया, यह लेवल रेजिस्टेंस पॉइंट के तौर पर काम करता रहेगा। इस लेवल के ऊपर जाने से 24,450 की ओर बढ़ने का रास्ता खुलेगा, जो 200-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) के अनुरूप है। नीचे की तरफ, 23,900-24,000 का ज़ोन निकट भविष्य में सपोर्ट का काम करेगा।

Share this story

Tags