Samachar Nama
×

RBI की नई करेंसी पर बड़ा दावा! क्या 30 जून से बंद हो जाएंगे सभी कागजी नोट, सरकार ने बताई सच्चाई 

RBI की नई करेंसी पर बड़ा दावा! क्या 30 जून से बंद हो जाएंगे सभी कागजी नोट, सरकार ने बताई सच्चाई 

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर RBI के बारे में कई तरह की खबरें चल रही हैं। एक दावे में कहा जा रहा है कि RBI जल्द ही भारत में कागज़ी नोटों पर रोक लगाने वाला है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर बैन की तारीखें सामने आ गई हैं, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई है।

पूरी बात क्या है?

सोशल मीडिया पर एक खबर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि RBI 30 जून से कागज़ी नोटों पर रोक लगाने और उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने की योजना बना रहा है। इस खबर से लोगों में काफी घबराहट फैल गई है और उन्हें 2016 की नोटबंदी की घटना याद आ गई है। हालांकि, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

इस खबर के पीछे की सच्चाई क्या है?

वायरल हो रही इस खबर पर सरकार की आधिकारिक एजेंसी PIB (प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो) के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट ने प्रतिक्रिया दी और इसे पूरी तरह से फर्जी बताया। तथ्यों को स्पष्ट करते हुए एजेंसी ने कहा, "यह दावा पूरी तरह से गलत है। RBI के अनुसार, 30 जून, 2026 तक कागज़ी नोटों को हटाने या उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने की कोई योजना नहीं है।"

इसके अलावा, एजेंसी ने लोगों से ऐसी गलत जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की। ​​उसने लिखा, "सही जानकारी के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट देखें। जानकारी शेयर करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें। भारत सरकार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध जानकारी की रिपोर्ट PIB फैक्ट चेक को करें।"

Share this story

Tags