'Train से यात्रा करने वाले सावधान' फरवरी के अंत तक कैंसिल हुई दो दर्जनें से ज्यादा ट्रेनें, इतनी दर्जन के रूट हुए डायवर्ट
बिजनेस न्यूज डेस्क !!! यात्री ध्यान दें! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल पर अनूपपुर-न्यू कांटी जंक्शन पर तीसरी लाइन चालू करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द और रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा बिलासपुर मंडल के ही घुनघुटी स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले एक बार शेड्यूल जरूर जांच लें।
लखनऊ जं. 19 एवं 22 फरवरी, 2024 को चलने वाली 12535 लखनऊ जं.-रायपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रायपुर से 20 एवं 23 फरवरी, 2024 को चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 8269/8270 चिरमारी से चंदिया रोड तक 20 से 25 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी. इसके अलावा कटनी से चिरमारी तक ट्रेन क्रमांक 6617 19 फरवरी से 25 फरवरी तक और 20 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक ट्रेन क्रमांक 6618 चिरमारी से कटनी तक रद्द रहेगी.
Train Cancellation: फरवरी अंत तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, एक बार जरूर चेक कर लें लिस्ट
ट्रेन संख्या | स्टेशन से | स्टेशन तक | रद्द होने की तिथि |
11265 | जबलपर | अम्बिकापुर | 19 से 25 फरवरी' 2024 तक |
11266 | अम्बिकापुर | जबलपुर | 20 से 26 फरवरी' 2024 तक |
18234 | बिलासपुर | इंदौर | 18 से 25 फरवरी' 2024 तक |
18233 | इंदौर | बिलासपर | 19 से 26 फरवरी' 2024 तक |
18236 | बिलासपुर | भोपाल | 17 से 25 फरवरी' 2024 तक |
18235 | भोपाल | बिलासपुर | 19 से 27 फरवरी' 2024 तक |
18247 | बिलासपुर | रीवा | 18 से 25 फरवरी' 2024 तक |
18248 | रीवा | बिलासपुर | 19 से 26 फरवरी' 2024 तक |
11201 | नागपुर | शहडोल | 19 से 25 फरवरी' 2024 तक |
11202 | शहडोल | नागपुर | 20 से 26 फरवरी' 2024 को |
05755 | चिरमिरी | अनुपपर | 22 एवं 24 फरवरी' 2024 को |
05756 | अनुपपूर | चिरमरी | 22 एवं 24 फरवरी' 2024 को |
11751 | रीवा | चिरमरी | 21 एवं 23 फरवरी 2024 |
11752 | चिरमरी | रीवा | 22 एवं 26 फरवरी 2024 |
12536 | रायपुर | लखनऊ | 22 एवं 23 फरवरी 2024 |
12535 | लखनऊ | रायपुर | 19 एवं 22 फरवरी 2024 |
20828 | संतरागाछी | जबलपुर | 21 फरवरी को |
20827 | जबलपुर | संतरागाछी | 22 फरवरी को |
18213 | दुर्ग | अजमेर | 25 फरवरी को |
18214 | अजमेर | दुर्ग | 26 फरवरी को |
18 से 23 फरवरी 2024 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस कटनी-जबलपुर-नयनपुर-बालाघाट मार्ग से चलायी जायेगी। 19 से 24 फरवरी 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस बालाघाट-नयनपुर-जबलपुर-कटनी मार्ग से चलायी जायेगी।