Samachar Nama
×

बैंक निफ्टी और निफ्टी आज एक्शन के मूड में, जाने वो बिग स्टॉक्स जिन पर लगा दाव आज आपको बना सकता हैं करोड़पति

;

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें पहला सपोर्ट जोन: 21,905-21,931 (पिछले 3 दिनों का निचला स्तर) पर दिख रहा है। जबकि इंडेक्स में बड़ा सपोर्ट 21,812 (50 DEMA) पर दिख रहा है। इसमें पहला रेजिस्टेंस 22,120-22,151 (शुक्रवार का शिखर, 20 DEMA) पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में बड़ा रेजिस्टेंस 22,200 (10 DEMA, ऑप्शंस जोन) पर नजर आ रहा है। उन्होंने ट्रेडिंग की राय देते हुए कहा कि निफ्टी में 21,950 के ऊपर स्थिरता दिखने के बाद ही इसमें खरीदारी करें। इसमें 21,900 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगायें। अगर निफ्टी 22,050 पार होने में नाकाम हो तो इसको बेचें और स्टॉपलॉस 22,140 पर लगायें। इंडेक्स में ETF निवेशक 21,800 पर 20% और खरीदें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल ने स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि निफ्टी और मिडकैप के मुकाबले बैंक निफ्टी में गिरावट कम देखने को मिली है। इस महीने अब भी बैंक निफ्टी 1% ऊपर है। इसमें पहला सपोर्ट 46,310-46,450 (शुक्रवार का निचला स्तर, 50 DEMA) पर दिख रहा है। जबकि इसमें बड़ा सपोर्ट 46,100-46,200 (ऑप्शंस जोन, 100 DEMA) पर नजर आ रहा है।अनुज ने आगे कहा कि स्क्रीन के हिसाब से ट्रेड करें। पहले से तय करके ट्रेड ना लें। इसमें शामिल HDFC बैंक, ICICI बैंक पर नजर रखें। अगर HDFC बैंक मजबूती दिखाता तो इंडेक्स में लॉन्ग की कोशिश करें। अगर HDFC बैंक कमजोर रहे तो बैंक निफ्टी में शॉर्ट ट्रेड कोशिश कर सकते हैं। ट्रेडिंग करते समय बेहद सख्त स्टॉपलॉस रखें। इंडेक्स में दोनों तरफ छोटे टारगेट के लिए ही ट्रेडिंग करें।

Uno Minda

अनुज ने पहला बिग स्टॉक बताते हुए यूनो मिंडा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि Kotak Inst. Eqt. ने इस पर ग्रीन सिग्नल दिया है। हालिया करेक्शन के बाद Uno मिंडा को अपग्रेड किया है। Uno मिंडा की रेटिंग Sell से Add में अपग्रेड की है। CIE ऑटोमोटिव इंडिया, वेरॉक इंजीनियरिंग की भी रेटिंग बढ़ाई है।उन्होंने कहा कि 2W सेगमेंट में डिमांड का ट्रेंड मजबूत हुआ है। EV और प्रीमियमाइजेशन की रफ्तार बढ़ने से फायदा होगा। Uno Minda इंडस्ट्री को आउटपरफॉर्म कर सकती है। Uno Minda कई सेगमेंट में मार्केट लीडर है।

LUPIN

अनुज ने ल्यूपिन पर ल्यूट्रल रेटिंग दी है। उनका कहना है कि ये स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी की औरंगाबाद यूनिट को USFDA से 1 आपत्ति मिली है। कंपनी के प्लांट की जांच 6 से 15 मार्च के बीच हुई थी। वहीं ल्यूपिन ने कहा कि US FDA की दिक्कतों को जल्द सुलझाएंगे।

Share this story

Tags