Samachar Nama
×

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दशहरा-दुर्गा पूजा समेत देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
 

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दशहरा-दुर्गा पूजा समेत देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में बैंक ग्राहकों को कई दिनों तक शाखाओं के बंद रहने का सामना करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और अन्य अवसरों के चलते बैंक अवकाश रहेंगे। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं।
हालांकि, सभी 16 छुट्टियां देशभर में एक साथ लागू नहीं होंगी। बैंक अवकाश राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए बैंक शाखा जाने से पहले अपने क्षेत्र की छुट्टी जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा।


अक्टूबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
अक्टूबर 2026 में कुल 16 बैंक छुट्टियां बताई गई हैं। इनमें 6 छुट्टियां वीकेंड की हैं, जबकि बाकी अवकाश अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय त्योहारों के कारण होंगे।
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। इसी दिन बेंगलुरु और कोलकाता में महालया अमावस्या के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।
दशहरा और दुर्गा पूजा पर कई दिन अवकाश
अक्टूबर के दूसरे हिस्से में दशहरा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों में लगातार बैंक अवकाश देखने को मिल सकते हैं।
17 अक्टूबर को अगरतला में महा सप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में अलग-अलग धार्मिक अवसरों के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
20 अक्टूबर को दशहरा, विजय दशमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, गंगटोक और इंफाल में इस दिन बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।


21 से 23 अक्टूबर तक भी कुछ शहरों में छुट्टी
21 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में विजय दशमी या दुर्गा पूजा के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
गंगटोक में दुर्गा पूजा के चलते 22 और 23 अक्टूबर को भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
अन्य स्थानीय छुट्टियां कब रहेंगी?
26 अक्टूबर को अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में अलग-अलग स्थानीय अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे। इनमें लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती शामिल हैं।
इसके बाद 29 अक्टूबर को शिमला में करवा चौथ के कारण बैंक अवकाश रहेगा। वहीं 31 अक्टूबर को अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर में रविवार और शनिवार की छुट्टियां
अक्टूबर 2026 में 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा 10 अक्टूबर दूसरा शनिवार और 24 अक्टूबर चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने पर कैसे होंगे जरूरी काम?
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक छुट्टियों के दौरान UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फिर भी नकद निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करने या शाखा में जाकर होने वाले किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले अपने शहर और राज्य की छुट्टी जरूर चेक कर लें।
 

Share this story

Tags