Apple का बड़ा दांव: पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, 4.50 लाख तक कीमत; फुटेज में देंखे iPhone 18 Pro में DSLR जैसा कैमरा
Apple ने 9 सितंबर की रात अपने ‘Surprise and Shine’ लॉन्च इवेंट में टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo लॉन्च कर दिया। इसके साथ कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max समेत कुल छह नए डिवाइस पेश किए। iPhone Duo Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone है और इसकी भारतीय कीमत करीब 3 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल में 4.50 लाख रुपए तक जाती है।
5.4 इंच की कवर स्क्रीन, खुलते ही 7.6 इंच का डिस्प्ले
iPhone Duo को किताब की तरह फोल्ड किया जा सकता है। बंद होने पर इसमें 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, जबकि खोलने पर 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले सामने आता है। Apple के मुताबिक यह iPhone में अब तक दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले है। कंपनी ने फोल्डेबल डिजाइन के साथ नए iOS अनुभव को भी तैयार किया है, जिससे मल्टीटास्किंग और कंटेंट देखने के लिए बड़ी स्क्रीन का फायदा मिलता है।फोन में टाइटेनियम फ्रेम और नया हिंज सिस्टम दिया गया है। Apple ने इसमें डुअल-बैटरी सिस्टम भी पेश किया है, जो फोल्डेबल डिजाइन के दोनों हिस्सों में पावर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
सिर्फ e-SIM पर चलेगा फोन
iPhone Duo में फिजिकल SIM कार्ड का विकल्प नहीं दिया गया है। यह केवल e-SIM आधारित मॉडल है। फोन में A20 Pro चिप और 48MP डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। Apple ने फोल्डेबल फोन के लिए कैमरा और सॉफ्टवेयर में भी कई नए फीचर्स जोड़े हैं।भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। Apple की भारतीय वेबसाइट के मुताबिक प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे IST से शुरू होंगे।
iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च
इस बार Apple ने फॉल लॉन्च में बेस iPhone 18 को पेश नहीं किया। कंपनी ने सिर्फ प्रीमियम iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल लॉन्च किए हैं। दोनों फोन में A20 Pro चिपसेट और कैमरा सिस्टम में बड़े अपग्रेड किए गए हैं।iPhone 18 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका नया कैमरा सिस्टम है। इसमें वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कैमरे में प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसी क्षमताएं मिलने का दावा किया गया है। कैमरा कंट्रोल और AI आधारित फोटो फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है।इस लॉन्च के साथ Apple ने एक साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन और प्रीमियम कैमरा-केंद्रित iPhone पेश करके अपने हाई-एंड सेगमेंट को और मजबूत करने की कोशिश की है।

