6 महीने में 80% रिटर्न देने के बाद मोल्ड-टेक की दो कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, जानें डिटेल्स
मोल्ड-टेक ग्रुप की दो कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने जा रही हैं। इनमें मोल्ड-टेक पैकेजिंग और मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। दोनों कंपनियों ने अगस्त 2026 में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था और अब इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है।दोनों कंपनियों के बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 9 अक्टूबर 2026 है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड में शेयरों के लाभार्थी मालिक के तौर पर दर्ज होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे।
हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर
मोल्ड-टेक पैकेजिंग और मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज दोनों कंपनियों ने 1:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि आपके पास कंपनी का 1 शेयर है, तो उसके बदले आपको 1 अतिरिक्त शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।
मोल्ड-टेक पैकेजिंग के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है, जबकि मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। दोनों कंपनियां 12 अक्टूबर 2026 को बोनस शेयरों का अलॉटमेंट करेंगी।
Mold-Tek Technologies के शेयर ने 6 महीने में दिया 80% से ज्यादा रिटर्न
मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज के शेयर में हाल के महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। 2 अक्टूबर 2026 को BSE पर शेयर की कीमत करीब 203.70 रुपये थी। कंपनी का मार्केट कैप 586 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
शेयर ने 3 महीनों में करीब 50% और 6 महीनों में 80% से ज्यादा की तेजी दर्ज की है। BSE पर इसका 52 हफ्तों का एडजस्टेड हाई 227.20 रुपये, जबकि एडजस्टेड लो 101.30 रुपये रहा है।
जून 2026 के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.47% थी।
कंपनी के अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान रेवेन्यू 45.52 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 10 करोड़ रुपये रहा। वहीं वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 142.81 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 10.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया।
Mold-Tek Packaging के शेयर में भी तेजी
मोल्ड-टेक पैकेजिंग के शेयर की कीमत 2 अक्टूबर 2026 को BSE पर करीब 659.10 रुपये थी। कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,200 करोड़ रुपये है और यह शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।शेयर का 52 हफ्तों का एडजस्टेड हाई 830.35 रुपये और लो 453.80 रुपये रहा है। पिछले 6 महीनों में शेयर में 30% से ज्यादा की तेजी आई है।जून 2026 के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.21% थी।अप्रैल-जून 2026 तिमाही में मोल्ड-टेक पैकेजिंग का रेवेन्यू 300.45 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 25.57 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 886.61 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 72.87 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया।

