Samachar Nama
×

भारतीय ऑटो बाजार में ज़बरदस्त तेज़ी: अगस्त में हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, ऑटो कंपनियों के चेहरे खिले

भारतीय ऑटो बाजार में ज़बरदस्त तेज़ी: अगस्त में हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, ऑटो कंपनियों के चेहरे खिले

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अगस्त 2026 के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पैसेंजर व्हीकल्स, थ्री-व्हीलर्स और टू-व्हीलर्स को मिलाकर वाहनों की थोक बिक्री ने अगस्त महीने में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, इस तेज बढ़ोतरी में पिछले साल के कम बिक्री आधार का भी योगदान रहा है।सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी SIAM के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 4,39,309 यूनिट्स रही। पिछले साल के मुकाबले इसमें 36.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं, थ्री-व्हीलर्स की बिक्री 93,764 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 22.8 फीसदी ज्यादा है। दूसरी तरफ, टू-व्हीलर्स की बिक्री 20,34,698 यूनिट्स तक पहुंच गई, जिसमें पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

ऑटो इंडस्ट्री में मजबूत मांग

SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन के मुताबिक, भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इस समय मजबूत विकास के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि अगस्त में दर्ज हुई तेज ग्रोथ को पिछले साल के कम बेस से भी सपोर्ट मिला है।

उन्होंने बताया कि बाजार में मांग का माहौल मजबूत बना हुआ है। बेहतर उपभोक्ता भरोसा, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत मांग, आसान लोन की उपलब्धता और अल्टरनेटिव फ्यूल से चलने वाले वाहनों को बढ़ता अपनाया जाना ऑटो सेक्टर के लिए सकारात्मक माहौल तैयार कर रहा है।

त्योहारी सीजन से और बढ़ सकती है बिक्री

आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए ऑटो इंडस्ट्री को बिक्री में और तेजी की उम्मीद है। SIAM के अनुसार, फेस्टिव सीजन की मांग से वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी Q2 के आंकड़ों को भी मजबूती मिल सकती है।

SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में पैसेंजर व्हीकल्स, थ्री-व्हीलर्स, टू-व्हीलर्स और क्वाड्रीसाइकिल को मिलाकर कुल 31,57,822 यूनिट्स का उत्पादन हुआ।

Share this story

Tags