Samachar Nama
×

Toyota Glanza Facelift: नए लुक और Z-Series इंजन के साथ आएगी ग्लैंजा, इस दिन हो सकती है लॉन्च
 

Toyota Glanza Facelift: नए लुक और Z-Series इंजन के साथ आएगी ग्लैंजा, इस दिन हो सकती है लॉन्च

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नई Toyota Glanza Facelift को भारत में 14 अक्टूबर 2026 को लॉन्च कर सकती है.
कंपनी ने अभी कार की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस तारीख के लिए मीडिया इनविटेशन भेजे जा रहे हैं. नई ग्लैंजा में डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक कई अहम अपडेट देखने को मिल सकते हैं.
नए लुक के साथ आएगी ग्लैंजा
नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव के बजाय कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए जाने की उम्मीद है. कार के फ्रंट में नया ग्रिल डिजाइन दिया जा सकता है, जिससे इसे मौजूदा मॉडल से अलग पहचान मिलेगी.
इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, अपडेटेड बंपर और लाइट्स के आसपास बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कंपनी कार को कुछ नए कलर ऑप्शन के साथ भी पेश कर सकती है.
नई ग्लैंजा का डिजाइन मारुति सुजुकी की अपडेटेड बलेनो से काफी हद तक मिलता-जुलता रहने की संभावना है, लेकिन टोयोटा के डिजाइन एलिमेंट्स इसे अलग पहचान देने में मदद करेंगे.


केबिन में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स
नई ग्लैंजा के इंटीरियर में भी कई अपडेट किए जाने की उम्मीद है. कंपनी इस बार सुरक्षा और आराम से जुड़े फीचर्स पर खास ध्यान दे सकती है.
सबसे बड़ा अपडेट लेवल-2 ADAS के रूप में देखने को मिल सकता है. इसके अलावा सभी वेरिएंट में छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड किए जाने की संभावना है.
कार में पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, कूलिंग पैड के साथ वायरलेस चार्जिंग, बेहतर ऑडियो सिस्टम और नए प्रीमियम सीट कवर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.


इंजन में होगा बड़ा बदलाव
नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट का सबसे महत्वपूर्ण अपडेट इसके इंजन में होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह मारुति सुजुकी का नया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है.
नए इंजन का फोकस बेहतर माइलेज और एफिशिएंसी पर रहने की उम्मीद है. ट्रांसमिशन की बात करें तो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी का विकल्प बरकरार रखा जा सकता है.
कितनी हो सकती है कीमत?
नई ग्लैंजा में फीचर्स और इंजन से जुड़े बदलावों को देखते हुए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में बढ़ सकती है. फिलहाल Toyota Glanza की शुरुआती कीमत करीब 6.73 लाख रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट करीब 9.99 लाख रुपये तक जाता है.
फेसलिफ्ट मॉडल की आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी. माना जा रहा है कि टोयोटा इसकी कीमत को अपडेटेड मारुति बलेनो के प्राइस रेंज के आसपास रखने की कोशिश कर सकती है.
 

Share this story

Tags