Samachar Nama
×

R15 से भी दमदार! भारत में लॉन्च हुई Yamaha YZF-R2, जानिए कितनी ढीली करनी होगी जेब

R15 से भी दमदार! भारत में लॉन्च हुई Yamaha YZF-R2, जानिए कितनी ढीली करनी होगी जेब

Yamaha Motor India ने नई YZF-R2 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप-स्पेक R2 M वेरिएंट की कीमत 2.53 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, बाइक की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी। YZF-R2 को कंपनी की R-Series लाइनअप में R15 के साथ रखा गया है और इसका मुकाबला मुख्य रूप से KTM RC200 से होगा।

Yamaha YZF-R2: इंजन और चेसिस

नई Yamaha YZF-R2 में 204cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.1bhp की अधिकतम पावर और 19.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में स्लिप और असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जबकि Mid और R2 M वेरिएंट में क्विकशिफ्टर भी स्टैंडर्ड दिया गया है।

बाइक में नया डिजाइन किया गया चेसिस इस्तेमाल किया गया है। Yamaha का कहना है कि R15 के मुकाबले इसके चेसिस का वजन करीब 2 किलोग्राम कम किया गया है, जबकि मजबूती को बरकरार रखा गया है। हल्का चेसिस बाइक की हैंडलिंग और राइडिंग डायनामिक्स को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Yamaha YZF-R2: डिजाइन

डिजाइन के मामले में YZF-R2 में Yamaha की R-Series की पहचान साफ नजर आती है। बाइक में अग्रेसिव लुक वाला फुल फेयरिंग दिया गया है, जिसमें लेयर्ड डिजाइन देखने को मिलता है। फ्रंट में स्लिम LED हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं, जो बाइक को स्पोर्टी लुक देते हैं।

इसके अलावा बाइक में स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक और शार्प टेल सेक्शन दिया गया है। इसके डिजाइन में कई एलिमेंट Yamaha R15 और R3 से प्रेरित नजर आते हैं।

YZF-R2 को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Metallic Black, Dark Bluish Gray, Matte White Pearl, Racing Blue और Metallic Gray शामिल हैं। हालांकि, Metallic Gray कलर केवल टॉप-स्पेक वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Yamaha YZF-R2: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो बाइक में Street, Rain, Sport और Custom जैसे अलग-अलग राइडिंग मोड दिए गए हैं। टॉप-स्पेक R2 M वेरिएंट में TFT इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, स्मार्ट की और एडजस्टेबल लीवर जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

नई YZF-R2 के साथ Yamaha ने 200cc सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की कोशिश की है। स्पोर्टी डिजाइन, हल्के चेसिस, नए इंजन और कई आधुनिक फीचर्स के साथ यह बाइक KTM RC200 को सीधी टक्कर देगी।

Share this story

Tags