Samachar Nama
×

बच्चों के लिए 14 Km रेंज देने वाले ई-स्कूटर Segway Ninebot C2 Lite हुई लांच,जाने कीमत और फीचर 

बच्चों के लिए 14 Km रेंज देने वाले ई-स्कूटर Segway Ninebot C2 Lite हुई लांच,जाने कीमत और फीचर 

ऑटो न्यूज़ डेस्क,सेगवे नाइनबोट ने बच्चों के लिए C2 लाइट इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। नाइनबोट C2 लाइट को खास तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है, जिसे कंपनी के मुताबिक चलाना और संभालना आसान है। इसकी टॉप स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। साथ ही यह एक बार चार्ज करने पर 14 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है। शियोमी के इकोलॉजिकल चेन पार्टनर का कहना है कि यह 6 से 10 साल के बच्चों के लिए आदर्श है।सेगवे नाइनबोट C2 लाइट ई-स्कूटर को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसे ब्लैक एक्सेंट के साथ ब्लू और गोल्डन कलर समेत कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। ई-स्कूटर को फिलहाल JD.com समेत चीन के रिटेल प्लेटफॉर्म पर 899 युआन (करीब 10,300 रुपये) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फिलहाल भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई बात नहीं कही गई है।

सेगवे नाइनबोट C2 लाइट बच्चों के लिए बनाया गया ई-स्कूटर मॉडल है, जो 7.8 किलोग्राम वजन के साथ हल्का है। इसका माप भी 856 x 400 x 950 मिमी है। ई-स्कूटर कॉम्पैक्ट है और कंपनी के अनुसार, यह 6 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त है, जिनकी अनुशंसित ऊंचाई 115 - 145 सेमी है। नए ई-स्कूटर का डिस्प्ले IPX4 वाटरप्रूफ प्रोटेक्शन से लैस है। कंपनी का कहना है कि यह 50 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है।

ई-स्कूटर की अधिकतम सिंगल चार्ज रेंज 14 किलोमीटर है। ई-स्कूटर की बैटरी लगभग 1.17 घंटे (70 मिनट) में पूरी तरह से चार्ज हो सकती है। यह 120W की इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 16 किमी / घंटा की टॉप स्पीड दे सकती है। सेगवे नाइनबॉट का कहना है कि अगर C2 लाइट ई-स्कूटर को पूरी गति से इस्तेमाल किया जाता है, तो इसका बैटरी पैक अधिकतम 9 किलोमीटर की रेंज निकाल सकेगा। इसमें एक मैकेनिकल ब्रेक लगाया गया है। नया ई-स्कूटर 7-इंच के इनर हॉलो टायर के साथ आता है। यह स्कूटर आरजीबी ब्रीदिंग लाइट्स, एलईडी स्क्रीन और तीन राइडिंग मोड्स (स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और पावर-असिस्टिंग) से लैस है।

Share this story

Tags