Samachar Nama
×

Royal Enfield vs Honda: होंडा की नई 350cc क्रूजर बाइक का धमाका, महज 5 हजार देकर घर ले आएं

Royal Enfield vs Honda: होंडा की नई 350cc क्रूजर बाइक का धमाका, महज 5 हजार देकर घर ले आएं

Honda Motorcycle & Scooter India ने भारत में अपनी अपडेटेड 2026 CB350 बाइक रेंज लॉन्च कर दी है। नई लाइनअप में CB350, CB350RS और CB350C शामिल हैं। इन तीनों मॉडल्स के कुल आठ वेरिएंट बाजार में उतारे गए हैं और इनकी एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये से शुरू होकर 2.04 लाख रुपये तक जाती है।

नई रेंज में कंपनी ने डिजाइन और कलर ऑप्शन में बदलाव किए हैं, जबकि बाइक के बेस मैकेनिकल सेटअप को पहले जैसा ही रखा गया है। खास बात यह है कि Honda ने अपनी 350cc लाइनअप से पुराने 'H'ness' नाम को हटा दिया है। अब यह रेंज CB350 नाम के तहत पेश की जा रही है।

तीन मॉडल और आठ वेरिएंट

नई Honda CB350 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके STD वेरिएंट की कीमत 1,95,200 रुपये, DLX की 1,97,900 रुपये और टॉप Chrome वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये है।

वहीं स्पोर्टी लुक वाली CB350RS दो वेरिएंट में आती है। इसके STD वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये और DLX वेरिएंट की कीमत 2,02,500 रुपये है।

इसके अलावा क्रूजर स्टाइल वाली CB350C को तीन वेरिएंट में उतारा गया है। इसका STD मॉडल 2,00,300 रुपये, DLX मॉडल 2,02,700 रुपये और Special Edition 2,04,700 रुपये का है।

2026 Honda CB350 की कीमतें

मॉडल वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
Honda CB350 STD ₹1,95,200
Honda CB350 DLX ₹1,97,900
Honda CB350 Chrome ₹1,99,900
Honda CB350RS STD ₹1,99,900
Honda CB350RS DLX ₹2,02,500
Honda CB350C STD ₹2,00,300
Honda CB350C DLX ₹2,02,700
Honda CB350C Special Edition ₹2,04,700

इंजन में बड़ा बदलाव नहीं

नई 2026 CB350 रेंज में कंपनी ने इंजन को पहले की तरह ही रखा है। तीनों बाइक्स में 348.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो करीब 21 PS की पावर और 29.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बाइक्स में असिस्ट और स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल ABS, Honda Selectable Torque Control यानी HSTC, LED लाइटिंग और Honda RoadSync कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

CB350RS में स्पोर्टी लुक

CB350RS को बाकी मॉडल्स की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें डार्क फिनिश, ब्लैक एग्जॉस्ट और अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। इसके DLX वेरिएंट में नया Pearl Siren Blue कलर भी जोड़ा गया है।

वहीं CB350 का डिजाइन क्लासिक-रेट्रो स्टाइल वाला है, जबकि CB350C को ज्यादा पारंपरिक और क्रूजर जैसा लुक दिया गया है।

Royal Enfield से मुकाबला

Honda की नई CB350 रेंज का मुकाबला भारतीय बाजार में Royal Enfield Classic 350, Hunter 350 और Jawa 42 जैसी 350cc बाइक्स से होगा। तीनों मॉडल अलग-अलग डिजाइन थीम के साथ आते हैं, जिससे ग्राहकों को क्लासिक, स्पोर्टी और क्रूजर स्टाइल में विकल्प मिलते हैं।

नई CB350 रेंज की कीमतें 1.95 लाख से 2.04 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच रखी गई हैं, यानी पूरी लाइनअप के सबसे सस्ते और महंगे मॉडल के बीच करीब 9,500 रुपये का अंतर है।

Share this story

Tags