Pushpa 2 फेम Allu Arjun के पास है एक चलता फिरता घर, लग्जरी वैन की कीमत और खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश
ऑटो न्यूज़ डेस्क - साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि उनकी लेटेस्ट मूवी 'पुष्पा 2' ने 1100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वैसे अल्लू पैसा कमाने के साथ-साथ खर्च करने में भी पीछे नहीं हैं। खासकर वह कारों पर खूब पैसा खर्च करते हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। इसमें एक वैनिटी वैन भी शामिल है। जो किसी चलते-फिरते घर से कम नहीं है। आइए इन पर भी एक नजर डालते हैं।
अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन का नाम फाल्कन है। जिसे उनकी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करके बनाया गया है। इसकी कीमत 7 करोड़ बताई जा रही है। यह वैन सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। यह किसी फाइव स्टार होटल के कमरे जैसी दिखती है। इस वैन पर एक्टर के नाम का लोगो भी लगा हुआ है, जिस पर आप 'AA' देख सकते हैं। यह बाहर से पूरी तरह से ब्लैक है। इसके अंदर उबर-कूल इंटीरियर देखने को मिलते हैं। इसमें सिल्वर और व्हाइट इंटीरियर थीम है।
इसमें आराम करने की जगह के साथ ही आरामदायक मसाज सीट भी है। शूट के बाद वह इसमें आराम भी कर सकते हैं। वैनिटी वैन में लेदर सीट, विशाल मिरर और मून लाइटिंग का भरपूर इस्तेमाल किया गया है, जो इसे आलीशान बनाता है। इसमें एंटरटेनमेंट का भी ऑप्शन है। ये सभी खूबियां किसी फाइव स्टार होटल के कमरे से कम नहीं हैं। इसमें एक छोटा बाथरूम भी है। अल्लू ने खुद अपनी वैनिटी वैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इसके अलावा अल्लू के गैराज में एक रोल्स रॉयस कलिनन भी है। इसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस ऑल व्हील ड्राइव कार में 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स है। उनके पास एक ब्लैक कलर की हमर एच2 भी है। हालांकि, यह कौन सा मॉडल है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अल्लू के पास करीब 99.5 लाख रुपये की कीमत वाली जगुआर एक्सजेएल भी है। अब यह कार भारत में बंद हो चुकी है। इसके साथ ही उनके पास 1.78 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग और वोल्वो की XC90 T8 एक्सीलेंस भी है। यह 4 सीटर लग्जरी एसयूवी है।

