Samachar Nama
×

ऑफ-रोडिंग का टशन या फैमिली का कम्फर्ट? Thar OG और Thar Roxx में जानें आपके लिए कौन सा 'ऑप्शन' सही

ऑफ-रोडिंग का टशन या फैमिली का कम्फर्ट? Thar OG और Thar Roxx में जानें आपके लिए कौन सा 'ऑप्शन' सही

भारतीय सड़कों पर महिंद्रा थार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग क्षमता के कारण यह SUV खासकर युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है। अब महिंद्रा ने 3-डोर थार को बड़े मैकेनिकल और कॉस्मेटिक बदलावों के साथ Thar OG के नाम से अपडेट किया है।

नई Thar OG में कंपनी ने Thar Roxx के कई फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें नया पेंटालिंक रियर सस्पेंशन और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। इन बदलावों के बाद 3-डोर थार पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक और शहर में चलाने के लिए आसान हो गई है।

शहर में ड्राइविंग हुई आसान

नई Thar OG में M Glyde 4G प्लेटफॉर्म, वॉट लिंकेज के साथ रियर पेंटालिंक सस्पेंशन और FDD तकनीक दी गई है। इसके अलावा हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग की जगह इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है।

इस बदलाव का फायदा खासतौर पर शहर में देखने को मिलता है। भारी ट्रैफिक में गाड़ी को मोड़ना और पार्क करना पहले के मुकाबले आसान हो जाता है। SUV में C-शेप्ड DRLs के साथ LED हेडलाइट्स, नए बंपर, 19-इंच अलॉय व्हील्स, ज्यादा पावरफुल इंजन और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Thar Roxx में ज्यादा स्पेस और फैमिली कम्फर्ट

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा स्पेस और फैमिली कम्फर्ट है, तो 5-डोर Thar Roxx अलग तरह की जरूरत पूरी करती है। इसका साइज Thar OG से बड़ा है और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अलग दरवाजे दिए गए हैं, जिससे चढ़ना और उतरना आसान होता है।

Thar Roxx में पीछे ज्यादा लेगरूम और बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी डुअल-स्क्रीन सेटअप, Level-2 ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

ऑफ-रोडिंग के लिए Thar OG

अगर आपको पहाड़, जंगल, रेत या कीचड़ वाले रास्तों पर ड्राइविंग पसंद है, तो Thar OG का कॉम्पैक्ट 3-डोर डिजाइन काम आता है। इसका छोटा व्हीलबेस और बेहतर अप्रोच व डिपार्चर एंगल इसे मुश्किल और संकरे रास्तों पर चलाने में मदद करता है।

इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और टेरेन मोड्स जैसे फीचर्स भी ऑफ-रोडिंग क्षमता को बढ़ाते हैं। ऐसे खरीदार जिन्हें पीछे की सीटों की ज्यादा जरूरत नहीं है और जो ऑफ-रोड एडवेंचर को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए 3-डोर Thar OG एक अलग विकल्प है।

Thar OG या Thar Roxx?

दोनों SUVs की अपनी अलग खासियतें हैं। Thar OG कॉम्पैक्ट साइज, ऑफ-रोडिंग और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर ज्यादा फोकस करती है। वहीं Thar Roxx ज्यादा स्पेस, 5-डोर सुविधा और फैमिली कम्फर्ट को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

अगर गाड़ी का इस्तेमाल मुख्य रूप से 2-3 लोगों के साथ सफर, शहर में ड्राइविंग और ऑफ-रोडिंग के लिए करना है, तो Thar OG की खूबियां आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती हैं। वहीं रोजाना ऑफिस आने-जाने के साथ फैमिली ट्रिप और ज्यादा यात्रियों के लिए गाड़ी चाहिए, तो Thar Roxx के ज्यादा स्पेस और 5-डोर डिजाइन पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

Share this story

Tags