नया Aprilia SXR GT मैक्सी-स्कूटर: दमदार इंजन और हाइटेक फीचर्स के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Aprilia India अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी SXR मैक्सी-स्कूटर फैमिली को नए नाम और अपडेटेड इंजन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। अब इस लाइनअप को Aprilia SXR GT नाम दिया गया है। कंपनी ने SXR GT 125 और SXR GT 175 को कई डिजाइन और फीचर अपडेट के साथ तैयार किया है।
125cc और 175cc इंजन के विकल्प
नई Aprilia SXR GT रेंज में दो इंजन विकल्प मिलेंगे। इसमें SXR GT 125 और SXR GT 175 शामिल हैं। दोनों मॉडल के लिए बुकिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है, जबकि इनकी आधिकारिक लॉन्चिंग जल्द होने की उम्मीद है।
पहले से ज्यादा दमदार लुक
Aprilia SXR GT का बेस डिजाइन पुराने SXR मॉडल से मिलता-जुलता है, लेकिन नए ग्राफिक्स और अपडेटेड लिवरी के चलते इसकी रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा बेहतर नजर आती है। मैक्सी-स्कूटर को 14-इंच के व्हील्स के साथ पेश किया गया है।
SXR GT 125 और SXR GT 175 दोनों में स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है, जो इन्हें कंपनी के मौजूदा स्कूटर लाइनअप से अलग पहचान देता है।
फीचर्स में भी बड़ा अपडेट
टॉप मॉडल SXR GT 175 hp-e में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
वहीं, SXR GT 125 में 5-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
इंजन और ब्रेकिंग
Aprilia SXR GT 175 में 174.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 3V हेड के साथ 13.08 bhp की पावर और 14.14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
दूसरी ओर, SXR GT 125 में 124.5cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 10.46 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
दोनों मॉडल में RSU फ्रंट फोर्क्स, 220mm फ्रंट डिस्क और 140mm रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि, सिंगल-चैनल ABS का फीचर SXR GT 175 में मिलता है।
इन रंगों में आएगा नया स्कूटर
Aprilia SXR GT 175 को Metallic Blue, Matte Black और Matter Green कलर में पेश किया जाएगा।
वहीं SXR GT 125 में Matte Black, Glossy Azzurro और Glossy White कलर ऑप्शन मिलेंगे।
लॉन्च और कीमत
Aprilia SXR GT 125 और SXR GT 175 की आधिकारिक लॉन्चिंग अभी बाकी है। कंपनी ने इन दोनों मॉडलों की बुकिंग शुरू कर दी है। कीमत और डिलीवरी से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है।

