दीवाली-नवरात्रि से पहले मारुति का बड़ा धमाका! Grand Vitara की कीमतों में भारी कटौती, जानें किस कार पर कितना डिस्काउं
त्योहारी सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Maruti Suzuki की Nexa रेंज पर मिल रहे फेस्टिव ऑफर्स आपके लिए काम के हो सकते हैं। कंपनी ने अपनी प्रीमियम कारों पर कई तरह के डिस्काउंट और बोनस पेश किए हैं।इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Maruti Grand Vitara की हो रही है, जिस पर ग्राहकों को कुल 1.36 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा Fronx, XL6, Jimny और Invicto जैसे मॉडल्स पर भी अलग-अलग ऑफर्स उपलब्ध हैं।
Grand Vitara पर 1.36 लाख रुपये तक की बचत
मिड-साइज SUV सेगमेंट की लोकप्रिय Grand Vitara पर इस महीने सबसे बड़ा फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है। इसके शुरुआती Sigma पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर कुल 1.36 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।इसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 11 हजार रुपये का प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर, 30 हजार रुपये का रेगुलर एक्सचेंज बोनस, 25 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और 15 हजार रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।वहीं, Grand Vitara के Delta पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर कुल 1.26 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।इसके Zeta, Alpha और AWD वेरिएंट पर 1.15 लाख रुपये तक के लाभ के साथ 5 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दी जा रही है।
Strong Hybrid और CNG पर भी ऑफर
Grand Vitara के Strong Hybrid वेरिएंट पर भी ग्राहकों को 1.20 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। कुछ चुनिंदा राज्यों में रोड टैक्स पर 1.85 लाख रुपये तक की राहत और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ भी दिया जा रहा है।इसके अलावा Delta CNG पर 1 लाख रुपये और Zeta CNG पर 90 हजार रुपये तक की बचत का ऑफर उपलब्ध है।Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होकर 19.62 लाख रुपये तक जाती है।
Fronx पर भी फेस्टिव ऑफर
Maruti की स्टाइलिश कूपे-क्रॉसओवर Fronx पर भी इस महीने ग्राहकों को अच्छी बचत का मौका मिल रहा है।इसके टर्बो वेरिएंट पर 27,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 5 हजार रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 7,100 रुपये का प्री-नवरात्रि बुकिंग बोनस, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
वहीं, 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट पर 22,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।Fronx के पेट्रोल-CNG वेरिएंट पर 15 हजार रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है, हालांकि इसमें फायदा मुख्य रूप से एक्सचेंज ऑफर के जरिए मिल रहा है।Maruti Fronx की एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है।
SUV खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका
त्योहारी सीजन में कार कंपनियों के बीच डिस्काउंट वॉर तेज हो गई है। ऐसे में Grand Vitara और Fronx पर मिलने वाले ये ऑफर्स ग्राहकों के लिए आकर्षक हो सकते हैं। हालांकि, ऑफर, डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शहर, वेरिएंट, डीलर और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Nexa डीलर से ऑफर की अंतिम कीमत और सभी शर्तों की पुष्टि करना जरूरी है।

