किआ ला रही नई फ्लैगशिप ICE SUV! फॉर्च्यूनर और ग्लॉस्टर को देगी टक्कर, प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस
Kia भारतीय बाजार में अपनी SUV लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है। फिलहाल कंपनी की ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) SUV रेंज में Kia Seltos सबसे ऊपर मानी जाती है, लेकिन अब किआ एक नई फ्लैगशिप SUV पर काम करती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद यह SUV प्रीमियम सेगमेंट में कई बड़ी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की यह नई SUV प्रीमियम मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसका मुकाबला Volkswagen Tayron R-Line, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी गाड़ियों से देखने को मिल सकता है। वहीं कीमत के मामले में यह Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी फुल-साइज SUVs के करीब हो सकती है।
नई किआ SUV को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें दमदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। कंपनी इसे बड़े साइज, शानदार केबिन और ज्यादा कम्फर्ट के साथ पेश कर सकती है।
संभावना जताई जा रही है कि SUV में ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है।
भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में किआ अपनी नई फ्लैगशिप SUV के जरिए इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही सेल्टोस और सोनेट जैसी SUVs के जरिए भारतीय ग्राहकों के बीच अच्छी पहचान बना चुकी है।
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर किआ अपनी नई SUV को आकर्षक कीमत और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च करती है तो यह प्रीमियम SUV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है। खासतौर पर उन ग्राहकों को यह SUV पसंद आ सकती है जो फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों का विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन ज्यादा मॉडर्न फीचर्स और मोनोकॉक प्लेटफॉर्म का अनुभव चाहते हैं।
फिलहाल कंपनी की ओर से लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस नई फ्लैगशिप SUV से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।

