Samachar Nama
×

Honda Activa की छुट्टी करने आया TVS Jupiter 110! Color-Changing टेक के साथ मिला नया लुक

Honda Activa की छुट्टी करने आया TVS Jupiter 110! Color-Changing टेक के साथ मिला नया लुक

TVS मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में Jupiter 110 का नया Dual-Tone Spectral Range लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपये रखी गई है। इसे Jupiter 110 रेंज के सबसे टॉप-स्पेक वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें नए डुअल-टोन कलर और कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं, जबकि इंजन और दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दो नए कलर में आया Jupiter 110 Spectral

TVS Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range को Spectral Blue और Spectral Copper नाम के दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। दोनों स्कूटर में डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ मैचिंग इनर पैनल, नया सीट फिनिश और मिरर पर क्रोम डिटेलिंग दी गई है।

Spectral Blue में व्हाइट बेस के साथ ब्लू और पर्पल टोन देखने को मिलते हैं, जबकि Spectral Copper में व्हाइट के साथ कॉपर और पर्पल एक्सेंट दिए गए हैं। TVS इसे Spectral Colour Technology कह रही है, जिसका उद्देश्य अलग-अलग रोशनी में स्कूटर के रंग में बदलता हुआ इफेक्ट दिखाना है।

दोनों कलर ऑप्शन में ब्राउन सीट दी गई है। इसके अलावा प्रीमियम लॉन्ग सीट के साथ पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट भी स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलता है।

नए Jupiter 110 में मिलेंगे ये फीचर्स

नए रंगों के अलावा TVS ने Jupiter 110 Spectral में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। स्कूटर में Sequential Turn Signal Lamps दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि 110cc स्कूटर सेगमेंट में यह पहली बार दिया गया फीचर है।

इसके अलावा नए टॉप वेरिएंट में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है। स्कूटर में TVS की SmartXonnect कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पहले की तरह मौजूद है, जिसके जरिए नेविगेशन सपोर्ट, कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं। वहीं एप्रन पर दिया गया फ्यूल फिलर कैप भी पहले की तरह बरकरार रखा गया है।

Jupiter 110 का इंजन पहले जैसा

नए Spectral Range में इंजन या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 113.3cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 7.9bhp की पावर और 9.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

स्कूटर में TVS iGO Assist टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसके अलावा साइलेंट-स्टार्ट सिस्टम और स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इन तकनीकों को खास तौर पर शहरों में बार-बार रुकने और चलने वाले ट्रैफिक के दौरान बेहतर सुविधा और माइलेज के लिए डिजाइन किया गया है।

नए फीचर्स और डुअल-टोन लुक के साथ TVS Jupiter 110 Spectral Range का मुकाबला भारतीय बाजार में Honda Activa 110 जैसे लोकप्रिय स्कूटरों से जारी रहेगा।

Share this story

Tags