Samachar Nama
×

स्मार्ट पार्क से लेकर स्मार्टवॉच ऑपरेट तक MoveOS 5 में मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स, यहां विस्तार से पढ़े पूरी जानकारी 

ऑटो न्यूज़ डेस्क - ओला इलेक्ट्रिक ने आज अपनी जनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस रेंज में S1 X, S1 X+, S1 Pro और S1 Pro Plus को शामिल किया है। साथ ही कंपनी ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MoveOS 5 की घोषणा की है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इस OS को फरवरी के मध्य में जारी करेगी। MoveOS 5 में कई बेहतरीन फीचर्स होंगे। जिससे आपका स्कूटर पहले से ज्यादा हाईटेक हो जाएगा। नए OS को यूजर ओवर द एयर (OTA) की मदद से अपडेट कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या नई चीजें मिलेंगी।

ओला MoveOS 5 के खास फीचर्स
DIY मोड: इस मोड में यूजर अपने और दूसरे लोगों के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से स्कूटर की पावर और टॉप स्पीड सेट कर सकेंगे। साथ ही एडवांस रीजन और थ्रॉटल सेंसिटिविटी भी सेट कर सकेंगे।
स्मार्ट पार्क: इस मोड में जब स्कूटर को रिवर्स करके पार्क किया जाएगा तो यह अपने हिसाब से आगे-पीछे चलेगा। पार्क होने के बाद स्कूटर अपने आप नॉर्मल मोड में आ जाएगा।
स्मार्टवॉच ऐप: अब आप स्मार्टवॉच की मदद से स्कूटर को लॉक-अनलॉक कर पाएंगे। इससे आप बूट स्पेस को खोल पाएंगे। अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह किन वॉच के साथ काम करेगा।
रोड ट्रिप मोड: यह मोड उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ओला स्कूटर से ग्रुप में ट्रैवल करना पसंद करते हैं। इस मोड में आप ग्रुप बनाकर दूसरे ओला राइडर्स के साथ ट्रिप प्लान कर पाएंगे। ट्रिप जॉइन करने पर मैप दिखाई देगा।
भारत मोड: कंपनी स्कूटर में नई थीम जोड़ने जा रही है जिसे भारत मोड नाम दिया गया है। यह ब्लू कलर थीम के साथ आएगा। जिसमें नाचते हुए मोर पंख जैसी झलक देखने को मिलेगी।
एसओएस अलर्ट: अब स्कूटर की मदद से आप एक्सीडेंट होने पर 5 सेकंड के अंदर सेव किए गए 3 कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेज पाएंगे। इसमें मैं सुरक्षित हूं और मदद चाहिए का ऑप्शन भी मिलेगा।
कंपनी ने बताया कि इसके अलावा इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। ओला ने जनरेशन 3 के नए S1 X, S1 X+, S1 Pro और S1 Pro Plus लॉन्च किए हैं। आइए इनके बारे में भी जानते हैं।

S1 X (जनरेशन 3) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप 3 बैटरी पैक 2 kW, 3 kW और 4 kW में खरीद पाएंगे। इसमें 7 kW पीक पावर वाली मोटर लगी है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 123 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी IDC रेंज 242 किलोमीटर है। यह महज 3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके 2 kW बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये, 3 kW बैटरी पैक की कीमत 89,999 रुपये और 4 kW बैटरी पैक की कीमत 99,999 रुपये है।

S1 X+ (जनरेशन 3) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिर्फ सिंगल 4 kW बैटरी पैक में खरीद पाएंगे। इसमें 11 kW पीक पावर वाली मोटर लगी है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 125 kmph है। वहीं, कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी IDC रेंज 242 km है। यह सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसके 4 kW बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 1,07,999 रुपये है।

S1 Pro (जनरेशन 3) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिर्फ सिंगल 4 kW और 4 kW बैटरी पैक में खरीद पाएंगे। इसमें 11 kW पीक पावर वाली मोटर लगी है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 125 kmph है। वहीं, कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी IDC रेंज 242 km है। यह सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसके 3 kW बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 1,14,999 रुपये और 4 kW बैटरी पैक की कीमत 1,34,999 रुपये है।

S1 Pro Plus (Gen 3) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप 4 kW और 5.3 kW बैटरी पैक में खरीद पाएंगे। इसमें 13 kW पीक पावर वाली मोटर लगी है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 141 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी IDC रेंज 320 किलोमीटर है। यह महज 2.1 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके 4 kW बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 1,54,999 रुपये और 5.3 kW बैटरी पैक की कीमत 1,69,999 रुपये है।

Share this story

Tags