Fortuner का सबसे बड़ा दुश्मन? Kia Sorento का फर्स्ट लुक देखकर उड़ जाएंगे होश!
Kia ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम SUV Sorento को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी है। इसे Kia की मौजूदा Seltos से ऊपर पोजीशन किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसी SUVs से होगा।
Kia Sorento: डिजाइन और डायमेंशन
Kia Sorento की लंबाई 4,815mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,785mm है। इसका व्हीलबेस 2,815mm का है। SUV को बॉक्सी और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।
इसके फ्रंट में वर्टिकल हेडलैंप और DRLs के साथ Kia की सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल दी गई है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ भी वर्टिकल डिजाइन वाले टेल लैंप्स दिए गए हैं। कंपनी Sorento को 8 कलर ऑप्शन्स में पेश कर रही है, जिसमें ऑल-ब्लैक कलर का विकल्प भी शामिल है।
फीचर्स से लैस है केबिन
Sorento के केबिन को प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-केंद्रित बनाया गया है। वैरिएंट के आधार पर इसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का विकल्प मिलता है।
टॉप वैरिएंट्स में Kia का CCNC नेविगेशन सिस्टम, Kia Connect 2.0, OTA अपडेट, डिजिटल की, हेड-अप डिस्प्ले और जनरेटिव AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। SUV को दो अलग-अलग इंटीरियर थीम्स के साथ पेश किया गया है।
फीचर लिस्ट में फ्रंट और सेकंड रो की वेंटिलेटेड सीट्स, रिलैक्सेशन सीट्स, 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम शामिल हैं।
दूसरी रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिनमें वेंटिलेशन, रिक्लाइन और स्लाइडिंग का विकल्प मिलता है। Sorento में 7-सीटर और 6-सीटर दोनों लेआउट का विकल्प दिया गया है।
फैमिली SUV के तौर पर कितनी प्रैक्टिकल?
Sorento में तीन-रो सीटिंग लेआउट मिलता है। इसमें रिमोट सेकंड-रो फोल्डिंग, सेकंड और थर्ड रो में ISOFIX माउंट्स और यात्रियों की सुविधा के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इस वजह से इसे बड़े परिवारों के लिए भी उपयोगी SUV के तौर पर पेश किया गया है।
Kia Sorento: सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी Kia ने Sorento में कई फीचर्स दिए हैं। शुरुआती वर्जन में 7 एयरबैग और 26-फीचर सेफ्टी पैकेज मिलता है। वहीं हायर वर्जन में 10 एयरबैग और 28 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स तक दिए गए हैं।
टॉप मॉडल में Level 2+ ADAS, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, रिमोट पार्किंग असिस्ट, डिजिटल IRVM, फ्रंट और रियर डैशकैम और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Kia Sorento: इंजन और हाइब्रिड पावरट्रेन
Kia Sorento भारत में कंपनी का पहला मॉडल है, जिसे स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और AWD के साथ पेश किया गया है। इसमें डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है।
हाइब्रिड वर्जन में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। पेट्रोल इंजन 180hp और इलेक्ट्रिक मोटर 65hp की पावर देती है। दोनों का संयुक्त आउटपुट 238hp है। हाइब्रिड मॉडल 265Nm का टॉर्क जनरेट करता है और AWD के साथ आता है।
वहीं डीजल वर्जन में 2.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 193hp की पावर और 442Nm का टॉर्क जनरेट करता है। लोअर वैरिएंट्स में यह फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ मिलेगा, जबकि हायर HTX ग्रेड में AWD स्टैंडर्ड दिया गया है।
ड्राइविंग को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए इसमें अलग-अलग ड्राइव मोड और टेरेन मोड भी दिए गए हैं।

