Euler ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक, 9 सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
भारत में सामान्य कमर्शियल सेगमेंट के वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माता इस सेगमेंट में नए वाहन पेश और लॉन्च कर रहे हैं। यूलर ने भी दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक लॉन्च कर दिया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है, हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
यूलर ने लॉन्च किया नया ट्रक
यूलर ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किया है। निर्माता ने इस मिनी इलेक्ट्रिक ट्रक को कई खूबियों के साथ लॉन्च किया है।
क्या है खास?
निर्माता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यूलर के नए ट्रक में कई बेहतरीन खूबियाँ हैं। इसमें उद्योग का पहला बेज़ल-रहित हेडलैंप है। साथ ही, इसमें हाई ल्यूमिनस हेडलाइट्स हैं जो रात में ज़्यादा रोशनी प्रदान करती हैं।
रेंज क्या है?
यूलर का यह मिनी ट्रक एक बार चार्ज करने के बाद 140 से 170 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर 140 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है। सुरक्षा के लिए इसमें R13 व्हील प्लेटफ़ॉर्म के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसकी बैटरी फ़ास्ट चार्जर से 15 मिनट में चार्ज हो सकती है और 50 किलोमीटर तक चल सकती है।
अधिकारियों ने यह कहा
यूलर मोटर के संस्थापक और सीईओ सौरभ कुमार ने कहा, "हमें आज यूलर टर्बो ईवी 1000 लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है, क्योंकि हमारा मानना है कि यह भारत के लॉजिस्टिक्स उद्योग की वास्तविक दुनिया की व्यावहारिक ज़रूरतों के साथ गहन इंजीनियरिंग नवाचार का संगम है - जो प्रदर्शन और शक्ति का एक सेगमेंट-प्रथम संयोजन प्रदान करता है।" भारत की राज्य और राष्ट्रीय परिवहन नीतियों, जीएसटी सुधारों और अन्य विकासों के साथ भारतीय शहरों में बेड़े की अर्थव्यवस्था को नया रूप देते हुए, यूलर टर्बो ईवी 1000 भारत में स्थायी गतिशीलता की ओर बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर आ रहा है।
कीमत कितनी है?
निर्माता ने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक को भारतीय बाजार में 5.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।

