Samachar Nama
×

कर लें कुछ दिन का इंतजार, आ रही हैं ये 3 धांसू कार, लॉन्च से पहले जानें इनकी कीमत और फीचर्स 

भारतीय ऑटो बाजार में हुंडई की हालत पिछले कुछ महीनों से कुछ खास नहीं रही है। लंबे समय तक देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी रही हुंडई को मई 2025 में तीसरे पायदान पर आना है। कंपनी की ज्यादातर कारें अब कम बिक रही हैं। सिर्फ क्रेटा एसयूवी ही...
sadfd

भारतीय ऑटो बाजार में हुंडई की हालत पिछले कुछ महीनों से कुछ खास नहीं रही है। लंबे समय तक देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी रही हुंडई को मई 2025 में तीसरे पायदान पर आना है। कंपनी की ज्यादातर कारें अब कम बिक रही हैं। सिर्फ क्रेटा एसयूवी ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में हुंडई को आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली अपनी तीन नई कारों से काफी उम्मीदें हैं।

1. नई जनरेशन हुंडई वेन्यू

हुंडई अपनी नई वेन्यू एसयूवी को भारत में अक्टूबर 2025 के आसपास लॉन्च कर सकती है। इसकी झलक हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखने को मिली थी। इसमें बड़े डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा जो काफी हद तक क्रेटा से प्रेरित होगा। नई वेन्यू में पैनोरमिक सनरूफ, नए 16-इंच एलॉय व्हील और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक दी जाएगी, जबकि मौजूदा मॉडल में सिर्फ लेवल 1 ADAS है। इसमें वही पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे जो मौजूदा मॉडल में दिए गए हैं। 2.

2. हुंडई आयनिक 5 फेसलिफ्ट

आयनिक 5 एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसे दो साल पहले भारत में लॉन्च किया गया था। अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी है। कार में नया डिजाइन, ज्यादा फिजिकल बटन और नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसमें 84 kWh की बड़ी बैटरी होगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। इसके अलावा इसमें 8 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट और डिजिटल की जैसे फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में इस कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

3. हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट

हुंडई अपनी वर्ना सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने जा रही है। इसे भी भारत में 2025 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। कार को हल्के कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया जाएगा, खासकर फ्रंट एंड में। इसके इंटीरियर को भी नए और एडवांस्ड फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा। इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Share this story

Tags