Tiago ev और Comet ev की बढ़ने वाली है टेंशन, 220km की रेंज के साथ भारत मे लॉन्च होगी नई Kwid ev

रेनो इंडिया अब भारत में अपनी स्थिति को तेजी से मजबूत करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल भारत में कंपनी की हालत काफी खराब है। 2020 में कैप्चर और 2022 में डस्टर के बाद से क्विड, ट्राइबर और काइगर की बिक्री जारी है, लेकिन बिक्री के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी काइगर ईवी लाने जा रही है, लेकिन यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया। खैर कंपनी भारत के लिए फिर से ईवी और सीएनजी पर काम कर रही है। यहां हम नई क्विड ईवी के बारे में बात कर रहे हैं। आइए इस पर करीब से नजर डालते हैं।
भारत में क्विड ईवी की एंट्री
कंपनी 2026 में नई डस्टर और बोरियल को लॉन्च करने की कगार पर है। इसके बाद हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किए जाएंगे। इस बीच रेनो द्वारा क्विड को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इतना ही नहीं इसे भारत में कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, लेकिन बाद में इस मॉडल के बारे में कोई बात नहीं हुई। लेकिन हाल ही में रेनो क्विड ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नया मॉडल फ्लैटबेड ट्रक के ऊपर बनाया गया था। हाल ही में तमिलनाडु में देखा गया। इस पर एक अस्थायी पंजीकरण प्लेट लगी थी।
डिजाइन में नवाचार
डिजाइन के मामले में, आने वाली Renault Kwid EV, Dacia Spring EV जैसी ही दिखती है जो वर्तमान में वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह ध्यान देने योग्य है कि Dacia Spring EV और Renault Kwid EV (नाम की पुष्टि नहीं की गई) बैज इंजीनियर्ड वाहन हैं। भारत के लिए नई Kwid EV में 26.8 kWh की बैटरी मिल सकती है जो एक बार चार्ज करने पर 220 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।
स्पाई शॉट्स के अनुसार, Renault Kwid EV के डिजाइन में काफी नवाचार देखने को मिल सकता है। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल के डिजाइन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली, लेकिन अनुमान लगाया गया है कि यह मौजूदा पेट्रोल मॉडल से काफी अलग हो सकता है। पीछे की तरफ विंडशील्ड वॉशर और वाइपर, शार्क फिन एंटीना और पार्किंग सेंसर मिलेंगे। नई Renault Kwid EV को इस साल के अंत तक या 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।