Samachar Nama
×

टाटा की मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार हैरियर EV की लॉन्च टाइमलाइन से उठा पर्दा, जानिए  कबतक देगी मार्केट में दस्तक 

टाटा की मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार हैरियर EV की लॉन्च टाइमलाइन से उठा पर्दा, जानिए  कबतक देगी मार्केट में दस्तक 

कार न्यूज डेस्क - पिछले कुछ सालों से भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पूरा दबदबा है। हाल ही में जारी एक डेटा के मुताबिक भारत में कुल इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अकेले टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 65 फीसदी से ज्यादा है। इस सेगमेंट में टाटा पंच ईवी, टाटा नेक्सन ईवी, टाटा टियागो ईवी और टाटा टिगोर ईवी सबसे पॉपुलर कारें हैं। इसके अलावा कंपनी आने वाले महीनों में मोस्ट अवेटेड टाटा कर्व ईवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं न्यूज वेबसाइट autocarindia.com के हवाले से जानकारी मिल रही है कि कंपनी अपनी मोस्ट अवेटेड टाटा हैरियर ईवी को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

,

एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर चलेगी कार
ग्राहकों की जानकारी के लिए बता दें कि अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी में Acti.EV प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, अभी तक अपकमिंग Harrier EV की ड्राइविंग रेंज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक SUV में 60kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है जो ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर की रेंज देगा। इसके अलावा अपकमिंग SUV में ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप होगा। आपको बता दें कि पहली बार टाटा हैरियर EV को 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। अपकमिंग टाटा हैरियर EV का मार्केट में मुकाबला महिंद्रा XUV700 बेस्ड XUV.e8 से होगा जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

ग्राहकों को टाटा कर्व EV का भी इंतजार
दूसरी ओर, कंपनी अपनी मोस्ट अवेटेड कर्व EV को इस अपकमिंग फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि टाटा कर्व EV को सबसे पहले 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इसके बाद इसे हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में भी शोकेस किया गया था। अपकमिंग टाटा कर्व ईवी भी Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो टाटा पंच के बाद कंपनी का दूसरा मॉडल होगा। पावरट्रेन की बात करें तो अपकमिंग टाटा कर्व ईवी हाई-कैपेसिटी बैटरी पैक से लैस होगी जो सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी। हालांकि, कंपनी ने अभी अपकमिंग टाटा कर्व ईवी की लॉन्च डेट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Share this story

Tags