Samachar Nama
×

Auto Expo 2025 में लॉन्च हुई नई BMW X3, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक जानिए इस लग्जरी कार में क्या-कुछ मिला नया 

Auto Expo 2025 में लॉन्च हुई नई BMW X3, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक जानिए इस लग्जरी कार में क्या-कुछ मिला नया 

कार न्यूज़ डेस्क - नई BMW X3 को ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च कर दिया गया है। यह 4th जनरेशन BMW X3 है। इसे नए डिजाइन के साथ-साथ नए फीचर्स से लैस किया गया है। इसे कंपनी X3 20d डीजल और X3 20 पेट्रोल के नाम से बेचेगी। इसके इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम और शानदार दिया गया है। आइए जानते हैं नई BMW X3 को किन नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

नई BMW X3 का एक्सटीरियर
4th जनरेशन BMW X3 को नया डिजाइन दिया गया है। इसमें आगे की तरफ एलईडी लाइट्स के साथ हॉरिजॉन्टल और डायगोनल स्लैट्स वाली बड़ी ग्रिल दी गई है। वहीं, दोनों तरफ एलईडी हेडलैंप और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स को शामिल किया गया है। नई BMW X3 में चौड़े व्हील आर्च और 4 व्हील साइज ऑप्शन भी दिए गए हैं। पीछे से देखने पर यह काफी स्पोर्टी लगती है और है भी वैसी ही। जिसमें छोटी विंडशील्ड और नई टेल लाइट्स भी दी गई हैं।

BMW X3 का इंटीरियर
नई BMW X3 में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ इंफोटेनमेंट डिस्प्ले भी शामिल है। इसमें एसी वेंट्स, इंटरेक्शन बार और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके सेंटर कंसोल में गियर नॉब और कैमरा, वॉल्यूम, नेविगेशन और दूसरे फंक्शन के लिए दूसरे बटन दिए गए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील बिल्कुल नया है। इसके केबिन को पूरी तरह से रिसाइकल किया गया है। इसमें अपहोल्स्ट्री और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

BMW X3 का पावरट्रेन
इसमें दिए गए इंजन की बात करें तो BMW X3 में 2.0 लीटर का फोर-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 206 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 197 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं।

कीमत
नई BMW X3 के पेट्रोल वर्जन को 75,80,000 रुपये और डीजल वेरिएंट को 77,80,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC, ऑडी Q5 और वोल्वो XC60 से होगा।

Share this story

Tags