Samachar Nama
×

मारुति सुजुकी ई विटारा की भारत में लॉन्च को लेकर देरी? पहली ई-एसयूवी 2025 की दूसरी छमाही में हो सकती है लॉन्च

टाटा हैरियर ईवी लॉन्च हो गई है। इसे 21.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार मारुति सुजुकी ई विटारा का है। पहली बार इस गाड़ी को इसी साल दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। कुछ समय पहले...
safds

टाटा हैरियर ईवी लॉन्च हो गई है। इसे 21.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार मारुति सुजुकी ई विटारा का है। पहली बार इस गाड़ी को इसी साल दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। कुछ समय पहले खबर आई थी कि नई ई विटारा सितंबर 2025 में लॉन्च होगी। लेकिन अब हमारे अंदरूनी सूत्रों से पता चला है कि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग टाल दी है। इसे अक्टूबर 2025 में पेश किया जा सकता है। लेकिन मारुति की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। नई ई विटारा की लंबी रेंज और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसका मुख्य आकर्षण है।

सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज

नई इलेक्ट्रिक विटारा दो बैटरी पैक, 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के साथ पेश की जाएगी। यह फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें अच्छी जगह और सेफ्टी फीचर्स की भरमार मिलेगी। इलेक्ट्रिक विटारा में लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ABS+EBD जैसे फीचर होंगे। भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा हैरियर और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। ई विटारा का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से इसे जापान और यूरोप में निर्यात किया जाएगा और नेक्सा आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

कॉम्पैक्ट डिजाइन, ज्यादा जगह नई इलेक्ट्रिक विटारा की लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm और व्हीलबेस 2,700mm होगा। इसके अलावा इसमें 2,700mm का ग्राउंड क्लीयरेंस होगा। इस कार में R18 इंच के व्हील मिलेंगे। नई ई-विटारा को नेक्सा ब्लू, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, रेड और ब्लैक सिंगल-टोन में ब्लश ब्लैक रूफ के साथ-साथ स्प्लेंडिड सिल्वर और लैंड ब्रीज़ ग्रीन डुअल-टोन, ऑपुलेंट रेड और आर्कटिक व्हाइट रंगों में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक विटारा का कॉम्पैक्ट साइज़ और ज़्यादा जगह इसके प्लस पॉइंट हैं। यह शहर और हाईवे पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। बताया जा रहा है कि नेक्सा डीलर्स ने इस गाड़ी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस गाड़ी को बुक कर सकते हैं।

Share this story

Tags