Samachar Nama
×

बिक्री में फिर चमकी महिंद्रा की ये दो SUV, 28 दिन में बढ़ी 86% की ग्रोथ

फरवरी महीना कार कंपनियों के लिए अच्छा रहा। वाहनों की बिक्री संतोषजनक रही। महिंद्रा की थार, रॉक्स और एक्सयूवी 3X0 की बिक्री में बड़ी उछाल आई है। इस बार ग्राहकों ने इन वाहनों पर खूब प्यार लुटाया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों गाड़ियों की बिक्री....
sdfasd

फरवरी महीना कार कंपनियों के लिए अच्छा रहा। वाहनों की बिक्री संतोषजनक रही। महिंद्रा की थार, रॉक्स और एक्सयूवी 3X0 की बिक्री में बड़ी उछाल आई है। इस बार ग्राहकों ने इन वाहनों पर खूब प्यार लुटाया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से पिछला महीना कैसा रहा और साथ ही यह भी जानते हैं कि किस मॉडल की कितनी यूनिट्स बिकीं...

भारत में महिंद्रा थार और थार रॉक्स की बिक्री अच्छी रही है। पिछले महीने थार की 9248 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 5812 यूनिट्स बेची थीं। इस बार थार की 3436 यूनिट्स ज्यादा बिकीं, जिससे बिक्री में 59.12% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले महीने थार की बाजार हिस्सेदारी 18.34% थी।

इस समय थार रॉक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। यह 5-डोर एसयूवी दो इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 2.0L TGDI, mStallion (RWD) और 2.2-लीटर mHawk (RWD और 4×4) इंजन शामिल हैं। ये दोनों इंजन बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कंपनी का दावा है कि दोनों इंजन भारत के सभी मौसमों में खराब नहीं होंगे। इतना ही नहीं, ये इंजन अच्छी माइलेज भी देते हैं। थार की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

महिंद्रा XUV 3X0 की बिक्री में उछाल

पिछले महीने महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3X0 की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। फरवरी माह में इस वाहन की 7,861 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 4218 यूनिट्स का था। इस बार XUV 3X0 की 3643 यूनिट्स ज्यादा बिकीं, जिससे बिक्री में 86.37% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।

महिंद्रा XUV 3XO की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें अच्छी जगह है और 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। XUV 3XO में 3 इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। यह 21.2 किमी/लीटर तक का माइलेज प्रदान करता है। सुरक्षा के मामले में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।

Share this story

Tags