Samachar Nama
×

महिंद्रा ने शुरू की अपनी XUV 3XO की बुकिंग,जाने कीमत और फीचर 

महिंद्रा ने शुरू की अपनी XUV 3XO की बुकिंग,जाने कीमत और फीचर 

कार न्यूज़ डेस्क,Mahindra XUV 3XO को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस कार के लॉन्च के साथ ही यह कार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। महिंद्रा की यह कार एक बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस कार की आधिकारिक बुकिंग आज बुधवार 15 मई से शुरू की जा रही है। कंपनी 26 मई से इस कार की डिलीवरी भी शुरू कर देगी।

Mahindra XUV 3XO की बुकिंग कीमत क्या है?
महिंद्रा XUV 3XO बाजार में पहले से मौजूद गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है। महिंद्रा की यह कार टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट की प्रतिद्वंद्वी कार है। इस कार की बुकिंग आधिकारिक डीलरशिप के जरिए की जा सकती है। Mahindra XUV 3XO की बुकिंग कीमत 21 हजार रुपये रखी गई है. इस एसयूवी की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra XUV 3XO में हैं ये खास फीचर्स
महिंद्रा XUV 3XO अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर्स के साथ बाजार में आई है। इस कार में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इस कार का पावरट्रेन Mahindra XUV300 जैसा ही रखा गया है। इस एसयूवी के फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव किया गया है। कार के फ्रंट में नए डिजाइन वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप और इनवर्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट के साथ एक नया रेडिएटर ग्रिल जोड़ा गया है।

XUV 3XO के इंटीरियर में खास बदलाव
Mahindra XUV 3XO के इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इस कार में डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ लगाया गया है। इस कार के निचले वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है। महिंद्रा की इस कार में लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी है।महिंद्रा XUV 3XO पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में आई है। इस कार के ट्रांसमिशन में मैनुअल और एएमटी दोनों यूनिट जोड़ने का विकल्प है।

महिंद्रा कार पावरट्रेन
महिंद्रा XUV 3XO का पावरट्रेन XUV300 जैसा ही रखा गया है। महिंद्रा की नई कार के इंजन में तीन वेरिएंट शामिल हैं। इस कार में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प है, जो 109 bhp की पावर देता है और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इस महिंद्रा कार में 1.2-लीटर TGDi इंजन भी है, जो 129 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।इन दोनों इंजन के साथ मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। साथ ही 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आ रहा है। इस कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी उपलब्ध है।

Share this story

Tags