सिर्फ 14 लाख में महिंद्रा ला रही है ये धांसू 7 सीटर कार, इसके दीवाने हुए बच्चे बूढ़े और जवान हर कोई

ऑटो न्यूज़ डेस्क,महिंद्रा की एक ऐसी कार है जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। बाजार में इस कार की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Mahindra XUV700 की। आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी ने बीते अक्टूबर महीने में कुल 9297 यूनिट्स की बिक्री की। इससे पहले सितंबर में यह संख्या करीब 8555 थी। इसके अलावा इस कार पर फिलहाल करीब 25 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर 2023 में कंपनी की कुल 70,000 हजार यूनिट्स की डिलीवरी पेंडिंग है।
कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स
इस शानदार कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। Mahindra XUV700 में पांच आकर्षक रंग विकल्प उपलब्ध हैं। इस बड़े साइज की एसयूवी कार में 240 लीटर का बूट स्पेस है। कार में पांच और सात दोनों सीटों के विकल्प हैं। इसमें 1999 सीसी और 2198 सीसी के इंजन विकल्प हैं। यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन में पेश की जा रही है।
ऑल व्हील ड्राइव विकल्प
इस दमदार कार में 12 स्पीकर हैं। यह एक नई जेनरेशन की कार है, जो टर्बो इंजन के विकल्प के साथ भी आती है, इसका टर्बो इंजन 200 PS की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 14.03 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कार का टॉप मॉडल 26.57 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर आता है। यह एसयूवी 152.87 से 197.13 bhp तक की पावर जेनरेट करती है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिलते हैं।
पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल
सुरक्षा के लिए कार में सात एयरबैग दिए गए हैं। इसमें दो ट्रिम्स MX और AX पेश किए गए हैं। यह कार 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार में पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे बेहतरीन फीचर्स हैं। Mahindra XUV700 का मुकाबला Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Tata Safari जैसी दमदार कारों से है।