Samachar Nama
×

Mahindra Bolero Neo+ 9-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध,हैरान कर देंगे इसके फीचर 

Mahindra Bolero Neo+ 9-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध,हैरान कर देंगे इसके फीचर 

कार  न्यूज़ डेस्क,अगर आप बड़ी और बजट फ्रेंडली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो भारतीय बाजार में मिडिल क्लास फैमिली के लिए एक बजट कार लॉन्च हो गई है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। यह 9-सीटर, 3-रो एसयूवी है, जो बोलेरो नियो एसयूवी का अपडेटेड मॉडल है। महिंद्रा की यह नई कार TUV300+ जैसी है, जिसे BS6 एमिशन के चलते साल 2020 में बंद कर दिया गया था। अब इसे बोलेरो नियो प्लस के नाम से वापस भारतीय बाजार में लाया गया है।

बोलेरो नियो प्लस के फीचर्स

बोलेरो नियो प्लस का डिजाइन काफी हद तक बोलेरो नियो से मिलता-जुलता है। लेकिन इसके फ्रंट बंपर में फॉग लैंप हाउसिंग और बुल बार जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इस कार में नए 16-इंच के अलॉय व्हील लगाए गए हैं। बोलेरो नियो प्लस, बोलेरो नियो से 405 mm लंबी है। बोलेरो नियो प्लस की लंबाई 4,400 mm है। वहीं, इसके व्हील बेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महिंद्रा की नई कार का पावरट्रेन
महिंद्रा की इस नई कार में स्कॉर्पियो रेंज का इंजन लगा है। बोलेरो नियो प्लस में 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन लगा है, जो 120 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी है। बोलेरो नियो में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 100 hp की पावर देता है।

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस का इंटीरियर और कीमत
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार में नया स्टीयरिंग व्हील लगाया गया है। साथ ही इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी रिवाइज किया गया है। बोलेरो नियो प्लस में 2-3-4 सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ 3 रो सेट-अप दिया गया है। इस कार की आखिरी रो में साइड फेसिंग सीटें हैं। इस महिंद्रा कार में ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Share this story

Tags