Samachar Nama
×

बना रहे है नई कार खरीदने का प्लान तो यहां देखिए 5 सबसे बेस्ट ऑप्शन, मिल रहा लाखों रूपए का कैश डिस्काउंट 

कार न्यूज़ डेस्क - अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई ऑटो कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए हजारों-लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही हैं। कुछ कंपनियां पिछले साल का स्टॉक क्लियर करने के लिए 2025 मॉडल के मुकाबले 2024 मॉडल पर ज्यादा फायदे और डिस्काउंट दे रही हैं। आइए जानते हैं किन मॉडल पर आपको सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है?

Volkswagen Taigun 
इस Volkswagen कार के 2024 मॉडल के स्टॉक को क्लियर करने के लिए 2 लाख 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले महीने इस कार पर 2 लाख की छूट मिल रही थी, लेकिन इस महीने डिस्काउंट की रकम बढ़ा दी गई है। वहीं, फरवरी में इस कार का 2025 मॉडल आपको 80 हजार रुपये की छूट के साथ मिलेगा। इस कार की कीमत 11.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

मारुति सुजुकी इनविक्टो 
इस महीने मारुति सुजुकी की इस कार का 2024 अल्फा मॉडल आपको 3 लाख 15 हजार रुपये तक की भारी छूट के साथ मिलेगा। वहीं, 2025 मॉडल पर 2.15 लाख तक की छूट दी जा रही है। इस कार की कीमत 25.51 लाख से लेकर 29.22 लाख तक है, आपको बता दें कि इस कार के अल्फा मॉडल की कीमत 29 लाख 22 हजार रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

वोक्सवैगन वर्टस 
वोक्सवैगन की इस पॉपुलर सी सेगमेंट सेडान के 2024 मॉडल पर 1 लाख 70 हजार रुपये की छूट मिल रही है। पिछले महीने इस कार पर 1.50 लाख की छूट थी जिसे बढ़ाकर 1.70 लाख कर दिया गया है। वहीं, 2025 मॉडल पर 80 हजार रुपये तक की बचत करने का मौका है। इस कार की कीमत 11.56 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

महिंद्रा थार 
महिंद्रा की इस पॉपुलर एसयूवी पर 1.25 लाख तक की भारी छूट मिल रही है। सबसे ज्यादा छूट इस एसयूवी के 3 डोर पेट्रोल 2WD वेरिएंट (2024) पर है। वहीं, पेट्रोल और डीजल 4WD वेरिएंट (2024) पर 1 लाख तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। इस एसयूवी की कीमत 11.50 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 
अगर आपको मारुति सुजुकी की यह कार पसंद है तो फरवरी में इस कार को खरीदते समय आप 1.65 लाख तक की बचत कर सकते हैं। सबसे ज्यादा छूट 2024 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर मिल रही है। वहीं, इस कार के 2025 मॉडल पर 1.01 लाख तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। इस कार की कीमत 11.19 लाख (एक्स-शोरूम) से लेकर 19.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

Share this story

Tags