अगर समय से पहले बंद करवा रहे हैं कार लोन,तो पहले इन बातों को करें फॉलो
कार न्यूज़ डेस्क,कार खरीदना लगभग हर किसी का सपना होता है, इस सपने को बहुत से लोग कार लोन लेकर पूरा करते है। जब आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है तो आप अपने लोन को जल्दी चुकाने की योजना बना रहे हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसे बैंकिंग की भाषा में फोर-क्लोजर कहा जाता है। समय से पहले कार लोन बंद करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पहले करना होगा आवेदन
कार लोन बंद करने से पहले आपको बैंक या फाइनेंस कंपनी को लोन को फोर-क्लोजर कराने के लिए अप्लाई करना होगा। इसके साथ आपको अपने लोन के अकाउंट का नंबर, पैन और पते की कॉपी को भी लगाना होगा।
बकाया राशि का भुगतान करें
आपकी तरफ से लोन बंद करने के लिए अप्लाई करने के बाद बैंक लोन की बची हुई रकम को कैलकुलेट करेगा। इसमें अब तक चुकाए गए ब्याज और रकम और फोरक्लोजर की तारीख का भी ध्यान रखा जाएगा।
लोन फोरक्लोजर चार्ज के बारे में जानें
फ्लोटिंग रेट वाले लोन को समय से बंद करने पर किसी तरह की प्री-पेमेंट पेनल्टी नहीं लगती है। अगर आपने फिक्स रेट वाला लोन ले रखा हैं तो कुछ चार्ज लग सकता है। फोरक्लोजर पेमेंट में इन चार्जेस को नहीं जोड़ा जाता है।
बैंक से वापस लें सभी संबंधित डॉक्यूमेंट
बैंक की तरफ से फोरक्लोजर की औपचारिकता को बकाया रकम प्राप्त हो जाने के बाद पूरा किया जाता है। इसके बाद से आपकी EMI को रोक दिया जाता है। यह सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रॉपर्टी टाइटल डीड्स जैसे ओरिजनल डॉक्यूमेंट और संबंधित दस्तावेजों को आपको 10 से 15 दिनों में वापस दे दिया जाता है। अगर बैंक की तरफ से उसे वापस करने में देरी की जा रही है तो आपको संबंधित ऑफिसर से बात करनी होगी।
बैंक से लें नो-ड्यूज सर्टिफिकेट
कार लोन को समय से पहले बंद करवाने के बाद आपको बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (Car Loan NOC) जरूर लेना चाहिए। इस सर्टिफिकेट में इस बात का जिक्र जरूर होना चाहिए कि आप पर कोई बकाया से बचा नहीं है। इस सर्टिफिकेट में प्रॉपर्टी का पता और ग्राहक का नाम जरूर शामिल होना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
कार लोन बंद करवाने के बाद आपको डॉक्यूमेंट चेकलिस्ट में इस बात को जरूर चेक करें कि सभी डॉक्यूमेंट सही सलामत लौटाए गए हैं।
इसके बाद आपको फोरक्लोजर के बारे में क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को सूचित करना चाहिए, ताकि वे इसे अपने रिकॉर्ड में अपडेट कर सकें।

