Samachar Nama
×

SUV lovers के लिए खुशखबरी! 1 लीटर में 27.97 km का माइलेज और 1 लाखतक का डिस्काउंट, जाने किस SUV पर मिल रहा ये ऑफर 

SUV lovers के लिए खुशखबरी! 1 लीटर में 27.97 km का माइलेज और 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, जाने किस SUV पर मिल रहा ये ऑफर 

अगर आप नई SUV लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास मार्च में Toyota Urban Cruiser Hyryder पर ₹1 लाख तक का डिस्काउंट पाने का शानदार मौका है। आइए आपको बताते हैं कि इस कार की कीमत कितनी है, इसमें कौन-कौन से फीचर्स हैं और इसमें कौन सा इंजन लगा है।

इस कार पर ₹1 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस भी मिल रहा है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कार एक लीटर फ्यूल में 27.97 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।

इंजन डिटेल्स: यह कार सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ आती है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, Toyota Hybrid System (THS) और एक इलेक्ट्रिक मोटर है। यह कार आपको 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत ₹10,99,000 (एक्स-शोरूम) है, इस कीमत पर इसका बेस वेरिएंट मिलता है। अगर आपको टॉप मॉडल चाहिए, तो आपको 20,19,000 रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने होंगे।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर फीचर्स: यह SUV 55 कनेक्टेड फीचर्स, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट जैसे खास फीचर्स को सपोर्ट करती है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर के मुकाबले: इस SUV का मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, VW ताइगुन और निसान किक्स जैसी गाड़ियों से है।

Share this story

Tags