'Mahindra से लेकर Toyota ताका....' इलेक्ट्रिक SUVs के नाम होगा साल 2026, कार बाजार में गदर मचाने आ रही ये 4 गाड़ियाँ
भारत में इलेक्ट्रिक SUV की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और 2026 इस सेगमेंट के लिए एक बड़ा साल होने वाला है। 2025 में कई नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की गईं, लेकिन असली रोमांच अगले साल देखने को मिलेगा जब कई बड़े ब्रांड भारतीय बाज़ार में अपनी नई EV SUV पेश करेंगे। अगर आप 2026 में एक नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं कि कौन से मॉडल लॉन्च होने वाले हैं और उनमें क्या खास फीचर्स मिलेंगे।
टोयोटा अर्बन क्रूज़र BEV
टोयोटा 2026 में अर्बन क्रूज़र BEV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिससे उसका इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो और बढ़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कंपनी की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे खास तौर पर बजट-फ्रेंडली EV मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अर्बन क्रूज़र BEV
इस मॉडल के प्लेटफॉर्म और बैटरी कैपेसिटी के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह टोयोटा की कम लागत वाली EV रणनीति का हिस्सा होगी। लॉन्च होने पर, यह सीधे हुंडई वेन्यू EV और टाटा नेक्सन EV जैसे पॉपुलर मॉडल्स को टक्कर देगी।
टाटा सिएरा EV
टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने की तैयारी कर रही है। ICE वर्जन के बाद, इसका ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल 2026 की शुरुआत में भारत में पेश किया जा सकता है। सिएरा EV अपने स्टाइलिश डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स की वजह से पहले ही काफी चर्चा में है।
सिएरा EV के संभावित फीचर्स
सिएरा EV में कर्व EV और हैरियर EV की तरह बड़ा बैटरी सेटअप और नया इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर मिल सकता है। उम्मीद है कि इसमें लॉन्ग-रेंज बैटरी ऑप्शन और पूरी तरह से नया केबिन लेआउट मिलेगा, जो इसे भारत की सबसे आकर्षक इलेक्ट्रिक SUV में से एक बना सकता है।
महिंद्रा XUV 3XO EV
महिंद्रा 2026 में XUV 3XO EV पेश कर सकती है, जिसे कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV माना जा रहा है। यह मॉडल खास तौर पर उन लोगों के लिए होगा जो सीमित बजट में फीचर-पैक इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं। उम्मीद है कि यह SUV दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें बड़े बैटरी सेटअप से 450+ किमी की रेंज मिल सकती है। एक नया केबिन, मॉडर्न फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन इसे टाटा पंच EV के लिए एक मजबूत कॉम्पिटिटर बनाएंगे।
महिंद्रा BE रैल-ई
महिंद्रा BE रैल-ई एक इलेक्ट्रिक SUV है जिसे खास तौर पर ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ड्राइविंग के लिए डेवलप किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल 2026 में भारतीय बाज़ार में आएगा। यह SUV INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें मज़बूत सस्पेंशन, खास डिज़ाइन एलिमेंट्स और ऑफ-रोडिंग के लिए बनाए गए नए मैकेनिकल अपग्रेड हो सकते हैं। इसका इंटीरियर BE 6 की तरह प्रीमियम और मॉडर्न होगा, जो इसे एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए एकदम सही बनाता है।

