भारत में जल्द लॉन्च होगी Hyundai से लेकर Mahindra की मिड साइज SUV तक, लॉन्च से पहले जानिए फीचर्स और संभावित कीमत

देश में मिड-साइज़ एसयूवी की मांग बढ़ती जा रही है। बाजार में लगातार नए मॉडल आ रहे हैं। यह सेगमेंट बड़े परिवारों या ऐसे लोगों को टारगेट करता है जो कार से यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसी ही कोई मिड-साइज़ खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको इस साल आने वाली नई कारों की जानकारी दे रहे हैं। हुंडई, किआ और महिंद्रा जैसी कंपनियां इस सेगमेंट पर दांव लगा रही हैं। यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
संभावित कीमत: 11 लाख से शुरू
कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है। अगले वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले हुंडई भारत में नेक्स्ट-जनरेशन क्रेटा ला सकती है और इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले अंदर और बाहर कई बदलाव होंगे, वहीं नया हाइब्रिड इंजन भी पेश किया जा सकता है। नई हाइब्रिड क्रेटा हाइब्रिड में सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसमें 6 या 7 एयरबैग मिल सकते हैं। भारत में नई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
नई किआ सेल्टोस संभावित कीमत: 10.99 लाख से शुरू
किआ अपनी मिड-साइज़ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस का नया अवतार ला रही है। नेक्स्ट जनरेशन सेल्टोस में इस बार कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन से लेकर इसके इंटीरियर तक में इनोवेशन देखने को मिलेगा। कार के केबिन में कई एडवांस और सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। यह 3 इंजन ऑप्शन में आती है। इसकी संभावित कीमत 10.99 लाख से शुरू हो सकती है। इस एसयूवी को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
नई महिंद्रा XUV700 संभावित कीमत: 14.99 लाख से शुरू
महिंद्रा ने अपडेटेड XUV700 पर काम शुरू कर दिया है, जिसे 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें फिर से 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन होगा। कार के इंजन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन इसके बाहरी लुक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग ABS+EBD की सुविधा मिलेगी।