SUV, XUV, MUV और TUV का फुल फॉर्म जानते हैं आप? जानिए क्या है इन गाड़ियों में अंतर
ऑटो न्यूज़ डेस्क, अगर आप गाड़ियों के शौकीन हैं या उनके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं तो आपने अक्सर SUV, MUV, XUV, TUV जैसे चार पहिया वाहनों के सेगमेंट के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप इन सभी का फुल फॉर्म और इन गाड़ियों में अंतर जानते हैं। शायद पता नहीं... कोई बात नहीं। आज इस लेख में हम आपको इन सभी सेगमेंट के बारे में भी बताएंगे और इनका फुल फॉर्म भी बताएंगे।
एसयूवी का फुल फॉर्म क्या होता है?
SUV का फुल फॉर्म स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल है। इसे यह नाम इसलिए मिला क्योंकि कार को विशेष रूप से स्पोर्ट्स कार को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस गाड़ी की खास बात यह है कि इसे हम खुरदरी सतह पर भी चला सकते हैं। इसे फैमिली कार भी कहा जाता है क्योंकि इसमें काफी जगह होती है। इन वाहनों का ग्राउंड क्लीयरेंस और पावर बेहतर है।
एमयूवी का फुल फॉर्म क्या होता है?
MUV का फुल फॉर्म मल्टी यूटिलिटी व्हीकल है। कार को कई उपयोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जैसा कि इसका नाम मल्टी यूटिलिटी व्हीकल है यानी आप इस कार का इस्तेमाल ज्यादा सामान, वजन और लोगों को ले जाने के लिए कर सकते हैं। एमयूवी कार की ऑन रोड परफॉर्मेंस की बात करें तो यह काफी अच्छी है। लेकिन ऑफ रोड परफॉरमेंस किसी SUV कार जितनी अच्छी नहीं है.

एक्सयूवी का फुल फॉर्म क्या होता है?
XUV का फुल फॉर्म क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल है। यह कार साइज में बड़ी है और इसकी बिल्ड क्वॉलिटी काफी बेहतर है। इस कार को आप एक तरह से बड़ी एसयूवी कार भी कह सकते हैं। क्योंकि SUV और XUV में ज्यादातर फीचर्स एक जैसे ही हैं. हालांकि, इस कार का एक्सटीरियर डिजाइन काफी दमदार है। फैमिली ट्रिप या लॉन्ग ट्रैवलिंग के लिए यह कार बेहतर है।
टीयूवी का पूर्ण रूप क्या है?
टीयूवी का फुल फॉर्म टफ यूटिलिटी व्हीकल है। यह कार दिखने में SUV कार जैसी ही है, बस इसका आकार SUV कार के मुकाबले थोड़ा सा छोटा है। सीधे शब्दों में कहें तो इस कार को आप एक तरह से मिनी एसयूवी कार कह सकते हैं।

