Samachar Nama
×

Car या चलता-फिरता 5-स्टार होटल? समय रैना की इस लग्जरी गाड़ी के फीचर्स देख घूम जाएगा दिमाग

Car या चलता-फिरता 5-स्टार होटल? समय रैना की इस लग्जरी गाड़ी के फीचर्स देख घूम जाएगा दिमाग

त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आती हैं। हाल ही में कार और बाइक की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली है। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी रहती है कि उनके पसंदीदा सेलिब्रिटी और यूट्यूबर्स आखिर कौन-सी लग्जरी कार चलाते हैं।आज बात करते हैं मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना की, जिनके गैराज में करोड़ों रुपये की लग्जरी MPV Toyota Vellfire शामिल है।

समय रैना ने यह लग्जरी कार पिछले साल अक्टूबर में खरीदी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी झलक भी फैन्स के साथ शेयर की थी। Toyota Vellfire की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये से शुरू होती है। खास बात यह है कि Vellfire सिर्फ समय रैना की पसंद नहीं है, बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी इस लग्जरी MPV का इस्तेमाल करते हैं।

Toyota Vellfire में क्या है खास?

Toyota Vellfire को कंपनी ने लग्जरी और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें 2.5 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। इसका पावरट्रेन करीब 193 hp की संयुक्त पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

अब बात करें इसके इंटीरियर की तो Vellfire का केबिन बेहद प्रीमियम फील देता है। इसमें 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे बैठे यात्रियों के लिए 14-इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए 15-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।

कार में वन-टच पावर स्लाइडिंग रियर डोर, दूसरी रो की सीटों में मसाज फंक्शन और डिटैचेबल कंट्रोल डिवाइस जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। वहीं, वेनिटी मिरर के साथ मल्टी-फंक्शन फोल्डेबल रोटरी ट्रे इसे और भी प्रीमियम बनाती है।

ड्राइवर के लिए मेमोरी सेटिंग के साथ 8-वे पावर एडजस्टेबल सीट मिलती है। इसके अलावा ड्यूल सनरूफ और 14 अलग-अलग कलर ऑप्शन्स वाली एम्बिएंट लाइटिंग केबिन के माहौल को और खास बना देती है।

इन सितारों के पास भी है Toyota Vellfire

Toyota Vellfire की लोकप्रियता सिर्फ यूट्यूबर्स तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस लग्जरी MPV का इस्तेमाल करते हैं। आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसे सितारों के अलावा साउथ के मशहूर अभिनेता फहद फासिल भी Vellfire के मालिकों में शामिल हैं।

यानी करोड़ों की कीमत वाली Toyota Vellfire अपनी लग्जरी, आराम और प्रीमियम फीचर्स की वजह से सेलिब्रिटीज के बीच खास पसंद बनी हुई है।

Share this story

Tags